प्रयागराज

प्रयागराज पहुंचे अश्विवनी वैष्णव, महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा, महाकुंभ के लिए चलेंगी 13 हजार ट्रेनें 

Ashwini Vaishnav Reached Prayagraj: केंद्रीय रेल मंत्री अष्विनी वैषणव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों के मद्देनजर रेलवे यात्रियों के लिए सुविधाओं का जायजा लिया। आइये बताते हैं अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2024, 7:36 PM IST
Ashwini Vaishnav Reached Prayagraj
Ashwini Vaishnav Reached Prayagraj

Ashwini Vaishnav Reached Prayagraj: केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने महाकुंभ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। पहले रेलमंत्री झूंसी स्टेशन गए और वहां के इंतजामों को जाना। इसके बाद उन्होंने फाफामऊ रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

रेलवे मंत्री ने क्या कहा ? 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पिछले ढाई साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुंभ 2025 की तैयारियां की जा रही हैं। पिछले दो वर्षों में महाकुंभ 2025 से संबंधित कार्यों में 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

महाकुंभ के लिए चलेंगी 13 हजार ट्रेनें 

पिछले ढाई वर्षों से तैयारियों की नियमित समीक्षा की गई है। रास्ते में श्रद्धालुओं और सरकार की सेवा के लिए 3000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी और लगभग 10 हजार नियमित ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुल मिलाकर, महाकुंभ 2025 के लिए 13 हजार ट्रेनें तैयार की गई हैं।

पैदल घूमते नजर आएं केंद्रीय मंत्री 

प्रयागराज दौरे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पैदल घूमते नजर आएं। उनके साथ कई जोन, रीजन के अफसर भी जंक्शन पर पैदल घूमते रहे। विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से सवाल पूछें। ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के बारे में जाना।

Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर