प्रयागराज

1300 किलोमीटर के सफर में 11 बार रुका अतीक काफिला, गाय से टकराई वैन, खाया समोसा पहुंचा नैनी जेल

Atiq Ahmad: माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार यानी 26 मार्च को शाम लगभग 5:50 बजे साबरमती जेल से अतीक का काफिला प्रयागराज के लिए निकला था।

2 min read
Atiq Ahmad
अतीक अहमद को लाती हुई यूपी पुलिस

डॉन अतीक अहमद को साबरमती जेल से निकाल कर आज प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार यानी 26 मार्च को शाम लगभग 5:50 बजे साबरमती जेल से अतीक का काफिला निकला था। उत्तर प्रदेश पुलिस के 40 पुलिसकर्मियों समेत काफिले में कई गाड़ियां शामिल थीं।

24 धंटे में 1300 किलोमीटर का सफर हुआ तय
गुजरात के साबरमती से प्रयागराज तक माफिया अतीक अहमद ने कुल 1300 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय की है। उत्तर प्रदेश पुलिस के काफिले ने लगभग 24 घंटे की यात्रा तय की है। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे उसे प्रयागराज की नैनी जेल में सही सलामत शिफ्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि गुजरात के साबरमती से प्रयागराज की नैनी जेल तक उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला रास्ते में कुल 11 बार ठहरा था। जब-जब पुलिस का काफिला रास्ते में रुका,तब-तब अतीक के चेहरे पर मायूसी झलकती रही। आइये आपको बताते हैं कि किन- किन जगहों पर अतीक का काफिला रूका था ।

इन - इन जगहों पर रुका था अतीक का काफिला

9:08 PM- रतनपुर से आगे राजस्थान में पेट्रोल पंप पर दस मिनट के लिए काफिला रुका था, अतीक को वाशरूम जाना था।
9:45 PM- उदयपुर में पेट्रोल पंप में ईधन लेने के लिए गाड़ियां रुकी थीं।

12:59 AM- अतीक के भोजन का इंतजाम गाड़ी में ही किया गया था।
2:10 AM- चित्तौड़गढ़ से आगे मांडलगढ़ को पार करने के बाद काफिलो को एक बार फिर अचानक रोका गया था।
3:30 AM- अतीक का काफिला लगभग 3 मिनट के लिए रोका गया। इस दौरान जेल वैन के अंदर बैठे दोनों वाहन चालकों ने आपस में इंटरचेंज।

4:17 AM- कोटा से निकलते ही ताथेड में कुछ समय के लिए काफिला रुका। अतीक को वॉशरूम जाना था।

6:10 AM- गाड़ी के चालक बदलने के लिए काफिला 1 मिनट के लिए रुका था।

6:55 AM- मघ्य प्रदेश की सीमा पर शिवपुरी रोड पर थाना रक्सा के निकट अचानक काफिले के आगे गाय आ गई, इसलिए चंद सेकेंड के लिए काफिला धीमा हुआ था।

7:03 AM- अतीक को एक बार फिर वाशरूम जाना था, इसलिए मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास फिर से गाड़ियां रुकीं।
09:12 AM- झांसी में सबसे ज्यादा देर तक गाड़िया रुकी थीं। यहां डेढ़ घंटा काफिला रुका। इस दौरान अतीक अहमद ने समोसा, लड्डू, ढोकला खाया और चाय भी पी।
12:12 AM – ईधन डलाने के लिए गाड़ियां जालौन में रुकी थीं।

Published on:
27 Mar 2023 07:41 pm
Also Read
View All
क्या था अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज का विवाद, अब वीडियो जारी कर आशुतोष महाराज ने खुद ही दी सफाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश- पीड़ित को ₹25000 का मुआवजा दे UP सरकार, किसान को लूंगी में घसीटकर थाने ले गई थी पुलिस

UP News: खाली सिलेंडर काटकर बना दिया चूल्हा; अखिलेश ने कसा तंज, कहा- आपदा में आविष्कार, सुर्खियों में छाया मामला

प्रयागराज में चाचा ने 14 साल की भतीजी से किया दुराचार; चाची, नाना और दादी की मिलीभगत से किया आग के हवाले

वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी