15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में सरेशाम वारदात: सपा जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या

Prayagraj News: प्रयागराज के हंडिया में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
2 min read
Google source verification
Prayagraj Handia Former Pradhan Pawan Yadav

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव (फाइल फोटो)

Prayagraj Handia Former Pradhan Pawan Yadav Shot Dead:प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पवन यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया। वारदात मंगलवार शाम को हुई।

कैसे हुई वारदात

मुग्रराव गांव निवासी पवन यादव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे। उन्होंने कर्मनाशा मोहल्ले में कार सड़क किनारे खड़ी की और पास के एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम करीब 5:20 बजे वह कैफे से बाहर निकले और कार के पास पहुंचे। जैसे ही वह कार में बैठने लगे, प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे।

दो बदमाशों ने हेलमेट पहना था। बाइक की रफ्तार धीमी करते हुए पीछे बैठे बदमाश ने पवन यादव पर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में मौत

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पवन यादव को पहले हंडिया के प्राइवेट अस्पताल और फिर टैगोर स्थित अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात हंडिया थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

परिवार और राजनीतिक प्रतिक्रिया

पवन यादव अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, तीन बेटियां और एक बेटा है। वह पहले प्रधान रह चुके थे और वर्तमान में सपा के जिला सचिव थे।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि थाने के पास दिनदहाड़े हुई यह घटना बेहद खौफनाक है। उन्होंने सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पर सवाल उठाया और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग