14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में ट्रक ने मां बेटे को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Prayagraj Accident: प्रयागराज में तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतका मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
2 min read
Google source verification
सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत, फोटो सोर्स- मेटा एआई

सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत, फोटो सोर्स- मेटा एआई

Prayagraj News: प्रयागराज में आज सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब सड़क पार कर रहे मां बेटे को तेज रफ्तार अनियंत्रित टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती मां बेटे दोनों सड़क पर गिर गए। जिन्हें ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। जिससे मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों की पहचान की गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है।

मां, 2 वर्षीय बेटे के साथ पानी लेने जा रही थी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 वर्षीय माया पत्नी परमचंदर उर्फ बचनू निवासी झोपड़पट्टी सरस्वती हाइटेक सिटी औद्योगिक थाना क्षेत्र अपने 2 वर्ष के बेटे खतरू के साथ पानी लेने के लिए जा रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार और नियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार‌ दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माया और उसके बेटे खतरू की मौके पर ही मौत हो गई।

दर्दनाक मौत

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दोनों के चिथड़े उड़ गए थे। लोगों ने शवों को कपड़े से ढक दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली

परिजनों ने बातचीत के दौरान बताया कि माया मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर बेलहवी गांव की रहने वाली थी जो सरस्वती हाइटेक सिटी के पास बनी झोपड़पट्टी में रह रही थी। मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी। माया और बेटे की मौत से बचऊ का रो-रोकर बुरा हाल है। झोपड़पट्टी में मातम छा गया। 

क्या कहती है औद्योगिक थाना पुलिस?

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची औद्योगिक थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पारिवारीजनों से बातचीत की। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औद्योगिक थाना पुलिस ने बताया कि चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग