प्रयागराज

प्रयागराज पहुंचे अतीक अहमद और अशरफ, नैनी जेल में इस अंदाज में दिखा माफिया डॉन

Atique Ahmed : गुजरात की साबरमती जेल से 24 घंटे बाद प्रयागराज की नैनी जेल पहुंचे अतीक अहमद की जेल में तलाशी ली गई। इस दौरान वह बहुत सुकून में दिखा। दूसरी ओर अतीक का भाई अशरफ भी नैनी जेल पहुंच गया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2023, 8:58 PM IST
Mafia Atiq Ahmad in Naini Jail

उमेश पाल अपहरण केस में मुख्य आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद को नैनी जेल की हाई सिक्‍योरिटी बैरक में रखा गया है, जबकि उसके भाई अशरफ को भी जेल में पहुंचा दिया गया है। गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल से लेकर चली पुलिस टीम ने सोमवार शाम को अतीक को नैनी जेल पहुंचाया था।

इन दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके पहुंचने से पहले ही नैनी जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई है और इस माफिया को कोर्ट में पेश करने से पहले कचहरी की सुरक्षा का खाका भी तैयार करने में पुलिस अधिकारी जुट गए हैं।

जेल पहुंचते ही सबसे पहले ली गई तलाशी
प्रयागराज की नैनी जेल में सोमवार शाम को पहुंचने के बाद अतीक अहमद की तलाशी ली गई। इसके बाद उसकी हाइट नापी गई। साथ ही वजन किया गया। इस दौरान अतीक के चेहरे पर सुकून के भाव दिख रहे थे। हालांकि लंबे सफर के कारण अतीक के चेहरे पर थकान भी साफ नजर आ रही थी और वह जैसे ही अपनी बैरक में पहुंचा। उसने अपनी पगड़ी उतारी और वह निढाल होकर लेट गया।

अशरफ भी पहुंचा नैनी जेल, तो बैरक में अतीक पर रखी जा रही नजर
माफिया डॉन अतीक अहमद के बाद उसके भाई अशरफ को भी नैनी जेल में पहुंचा दिया गया है। दोनों को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पूरे रास्‍ते चौकसी रखी। अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से 9 घण्टे 50 मिनट में प्रयागराज के नैनी जेल लाया गया है।

जिस तरह अतीक ने साबरमती जेल से बाहर निकलने से इनकार किया था उसी तरह अशरफ ने भी कोर्ट में अर्जी देकर मांग की थी कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 28 तारीख की सुनवाई की जाए। कोर्ट ने अशरफ की गुहार खारिज की इसीलिए बरेली से प्रयागराज लाया गया है। उमेश पाल अपहरण मामले में अशरफ और अतीक के खिलाफ सजा का ऐलान होना है।

Updated on:
27 Mar 2023, 8:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर