प्रयागराज

Atiq Ahmed Murder: हत्या से पहले अतीक ने बताया था- 14 लोग शाइस्ता की करते हैं मदद, कौन है ये लोग?

Atiq Ahmed Murder: शाइस्ता बेटे असद और पति अतीक अहमद के जनाजे में भी शामिल नहीं हो पाई और नहीं अदालत के सामने सरेंडर कर रही है।
2 min read
Atiq had told before murder 14 people help Shaista
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन

प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल शनिवार रात साढ़े दस बजे हत्या कर दी गई। 3 हमलावरों ने दोनों भाई को मौत के घाट उतार दिया। अतीक-अशरफ को गोली से छलनी करने के बाद आरोपी दोनों हाथ खड़े करके खुद को सरेंडर कर दिया।

अशरफ मौत से पहले गुड्डू मुस्लिम की बात कर रहा था, लेकिन वो बात अधूरी रह गई। उस गुड्डू मुस्लिम वाली बात की सबसे बड़ी राजदार अब शाइस्ता परवीन ही बची हुई है। आखिर वो कौन सी बात है जिसे अशरफ सब के सामने लाने वाला था।

पति, बेटे और देवर के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई शाइस्ता
अब उस राज को जानने के लिए पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है। शाइस्ता बेटे असद और पति अतीक अहमद के जनाजे में भी शामिल नहीं हो पाई। नहीं अदालत के सामने सरेंडर कर रही है। कहां गायब है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस भी उस ता नहीं पहुंच पा रही है।

जब अतीक अहमद और अशरफ 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश पुलिस की रिमांड में थे। उस दौरान STF की पूछताछ में अतीक और अशरफ ने कई बड़े खुलासे किए थे। उन्हीं खुलासों में अतीक ने पुलिस को 14 ऐसे लोगों के नाम बताए थे, जो उसे फंडिंग किया करते थे।

प्रयागराज के 11 लोग जो शाइस्ता की करते थे मदद
STF की पूछताछ में अतीक ने बताया था कि उसके कहने पर वो 14 लोग शाइस्ता परवीन तक पैसे पहुंचा दिया करते थे। इनमें 11 नाम ऐसे हैं जो प्रयागराज के कालिंदीपुरम, चकिया, मरियाडीह, बम्हरौली, असरौली, कौशाम्बी के महगांव और बेली के रहने वाले हैं।

14 मददगारों की सबसे बड़ी राजदार है शाइस्ता
अतीक इन्हें आसपास के किसानों की जमीन औने पौने दाम पर खरीद कर प्रॉपर्टी डीलर्स को कारोबार करने में मदद करता था। इसके बदले अतीक अहमद को भारी भरकम रकम पहुंचाई जाती थी। अतीक के उन 14 मददगारों की सबसे बड़ी राजदार शाइस्ता परवीन ही है।

दो सौ से अधिक फर्जी कंपनियों के बारे में बताया था अतीक
STF के अनुसार, शाइस्ता परवीन का पकड़ा जाना इसलिए भी जरूरी है। क्योंकि अतीक ने पुलिस की पूछताछ में ऐसी दो सौ से अधिक फर्जी कंपनियों के बारे में बताया है, जिससे उसकी काली कमाई का कनेक्शन है।

इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक, अतीक ने 50 से ज्यादा ऐसे सफेदपोश नामों का भी खुलासा किया है, जिनके काले पैसे अतीक के धंधे में लगाए गए हैं। अब ऐसे में देखना यह है कि क्या शाइस्ता परवीन सरेंडर करेगी या फिर कोई प्लान बना रही है?

Updated on:
17 Apr 2023 01:58 pm
Published on:
17 Apr 2023 01:57 pm
Also Read
View All
अतीक अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां, शाइस्ता और जैनब को पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब