28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुड्डू मुस्लिम जो मैनेज करता है अतीक का माफिया नेटवर्क, खुला ISI कनेक्शन, हथियारों की डील इसके बाएं हाथों का खेल

Guddu Muslim: STF के अनुसार, ISI से मंगवाए गए हथियार पंजाब के रास्ते लाने में गुड्डू मुस्लिम ही मैनेज करता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 17 Apr 2023, 12:52 PM IST

Guddu Muslim manages Atiq ahmed mafia network

अतीक अहमद और गुड्डू मुस्लिम


प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल शनिवार रात साढ़े दस बजे हत्या कर दी गई। 3 हमलावरों ने दोनों भाई को मौत के घाट उतार दिया। अतीक-अशरफ को गोली से छलनी करने के बाद आरोपी फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथ खड़े करके खुद को सरेंडर कर दिया।

सारा नेटवर्क संभालता था गुड्डू मुस्लिम
16 सेकंड में 14 राउंड फायरिंग की, जिसमें मौके पर ही अतीक और अशरफ की मौत हो गई। अब इसे बाद से अतीक के नेटवर्क को लेकर बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा कि अतीक अहमद का खास शूटर गुड्डू मुस्लिम ही उसका सारा नेटवर्क संभालता था।

उमेश पाल हत्याकांड का भी आरोपी है गुड्डू मुस्लिम
इसकी जानकारी STF को तब मिली, जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस ने रिमांड पर रखा था। जानकारी मिलने के बाद से STF ने गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज कर दी है। गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड का भी आरोपी है।

यह भी पढ़ें : ATS ने 17 घंटे तक 3 शूटर्स से पूछे 22 सवाल, किसके कहने पर घटना को दिया अंजाम?

STF के अनुसार, ISI से मंगवाए गए हथियार पंजाब के रास्ते लाने में गुड्डू मुस्लिम ही मैनेज करता था। गुड्डू मुस्लिम अपने पांच संदिग्धों के साथ झांसी में सतीश पांडेय उर्फ बबलू पांडेय के घर पांच दिन रुका था, जिसके बाद दोबारा भी झांसी जल्दी पहुंचा था।

झांसी में सुबह-शाम रेकी करता था गुड्डू मुस्लिम
केयरटेकर विनय सिंह ने भी बताया, “पांच दिनों में नाम तक नहीं जान सका था, यहां तक उसके सामने बातचीत तक नहीं करते थे।” गुड्डू मुस्लिम, झांसी में सुबह से शाम तक रेकी करता रहता था। जबकि झांसी में बबीना रेंज सैन्य ठिकाना सहित कई महत्वपूर्ण स्थान है।


अतीक के खिलाफ गुड्डू के पास हैं कई राज
अतीक को डर था कि कहीं गुड्डू मुस्लिम पकड़ा न जाए। अपने रिमांड में अतीक ने कई बार गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था, लेकिन से पकड़े जाने का डर था। डर था कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर दें। डर से गुड्डू कई राज ऐसे हैं जिसे वो उगल ना दे।

यह भी पढ़ें : अतीक-अशरफ की हत्या से लेकर दफन तक के 24 घंटे में कब क्या हुआ, जानिए 10 प्वाइंट में

पूछताछ के दौरान ने अशरफ-अतीक, सिर्फ असद और गुलाम का बचाव कर रहे थे। ऐसे में गुड्डू मुस्लिम ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। गुड्डू, साबिर और अरमान को एनकाउंटर का डर सता रहा था।

गुड्डू मुस्लिम की पुलिस कर रही तलाश
हत्या के पहले भी अशरफ, गुड्डू मुस्लिम को लेकर कुछ बताने जा रहा था लेकिन उससे पहले हत्या हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम के पास बड़े राज है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग