28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq Ahmed Murder: ATS ने 17 घंटे तक 3 शूटर्स से पूछे 22 सवाल, किसके कहने पर घटना को दिया अंजाम?

Atiq Ahmed Murder: प्रयागराज की जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में तीनों हत्यारों को पेश किया गया था। जिसके बाद रविवार शाम 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 17 Apr 2023, 8:30 AM IST

Atiq Ashraf Murder ATS asked 22 questions to 3 shooters

लवलेश तिवारी, मोहित ऊर्फ सनी और अरुण कुमार मौर्य

प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल शनिवार रात साढ़े दस बजे हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों भाई को काल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए लेकर आई थी। लेकिन रास्ते में ही 3 हमलावरों ने दोनों भाई को मौत के घाट उतार दिया।

तीनों हमलावरों को रविवार शाम ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रयागराज की जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में तीनों हत्यारों को पेश किया गया था। उसके बाद ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज गया। जिसके बाद STF और जिला पुलिस ने तीनों शूटरों से करीब 17 घंटे तक पूछताछ की। जिसमें शूटर्स से 22 सवाल पूछे गए।

मीडियाकर्मी के भेष में पहुंचे
15 अप्रैल की रात बरामदगी के बाद अतीक अहमद-अशरफ को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज पुलिस लेकर पहुंची, तभी पहले से घात लगाकर बैठे तीन शूटर्स लवलेश तिवारी, मोहित ऊर्फ सनी और अरुण कुमार मौर्य मीडिया कर्मी के भेष में पहुंचे।

16 सेकंड में की 14 राउंड फायरिंग
माफिया ब्रदर्स जब बाइट दे रहे थे, इसी बीच तीनों ने फायरिंग कर दी। 16 सेकंड में 14 राउंड फायरिंग की, जिसमें मौके पर ही अतीक और अशरफ की मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनों ने सरेंडर कर दिया। आइए जानते हैं ATS के उन 22 सवालों के बारे में।

यह भी पढ़ें: NCR News का माइक और गले में ID, गोली मारकर बोला- सरेंडर-सरेंडर-सरेंडर

पूरा प्रदेश छावनी में तब्दील हो गया
इस वारदात के बाद से पूरे यूपी में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर गई। देखते ही देखते पूरा प्रदेश छावनी में तब्दील हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग