प्रयागराज

चढ़ा सियासी पारा, बाहुबली अतीक अहमद उतरे चुनाव मैदान में

फूलपुर संसदीय सीट पर सभी पार्टियों के सियासी गणित फेल, अतीक के उतरने से पड़ेगा चुनाव पर असर
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 2:11 PM IST
अतीक अहमद
अतीक अहमद

इलाहाबाद. हरबार की तरह फूलपुर उपचुनाव भी बाहुबल और धनबल की तरफ बढ़ता दिख रहा है। एकतरफ जहां आज भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन किया, वहीं दूसरी तरफ फूलपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद ने भी चुनाव में नामांकन कर दिया है। उनकी तरफ से वकीलों और समर्थकों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

दरअसल, अतीक अहमद फूलपुर से सपा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में जेल में बंद हैं। अतीक की सपा से बढ़ी दूरियां जगजाहिर हैं।


यह पड़ेगा प्रभाव
अतीक के नामांकन से फूलपुर का सियासी गणित उलझ गया है। इस संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक मुस्लिम और पटेल हैं। इसके बाद ब्राह्मण, कायस्थ वोटर हैं। माना जा रहा है कि अतीक के नामांकन से सपा. भाजपा और कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है। तीन लाख मुस्लिम वोटर बंट जाएंगे, जबकि पटेल वोटों में भाजपा और सपा दोनों सेंध लगाएंगी। दोनों ने पटेल प्रत्याशी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे पर दाव खेला है।


वकीलों ने दाखिल किया नामांकन
अतीक अहमद का नामांकन वकीलों ने दाखिल किया। पहले चर्चा थी कि अतीक अहमद की पत्नी नामांकन करेंगी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने नामांकन किया या नहीं।

IMAGE CREDIT: Net

केशव मौर्या के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
दरअसल, फूलपुर संसदीय सीट का इतिहास गरिमामयी रहा है। यह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की सीट थी, जो उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई। फूलपुर संसदीय क्षेत्र नेहरू परिवार से भी जुड़ा है। यहां खुद पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद रह चुके हैं।


पटेल वोटों के भरोसे भाजपा
भाजपा को इस सीट पर जीत के लिए पटेल वोटों का साथ चाहिए। इसके लिए पार्टी ने वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है।

Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा