प्रयागराज

बाहुबली विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, फरार बेटे विष्णु पर एक लाख का इनाम घोषित, दुष्कर्म समेत कई मामलों में है वांछित

बेटे विष्णु मिश्रा के ऊपर लगे इनाम की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई। बाहुबली विजय मिश्रा के फरार बेटे के ऊपर दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज है। वांछित विष्णु मिश्रा पर एडीजी जोन वाराणसी के द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित किया गया है। इसके पहले 50 हजार रुपये का पूर्व में घोषित इनाम की राशि को अब बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है।
2 min read
बाहुबली विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, फरार बेटे विष्णु पर एक लाख का इनाम घोषित, दुष्कर्म समेत कई मामलों में है वांछित
बाहुबली विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, फरार बेटे विष्णु पर एक लाख का इनाम घोषित, दुष्कर्म समेत कई मामलों में है वांछित

प्रयागराज: यूपी में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाहुबलियों और माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। क्लीन माफिया ऑपरेशन के तहत भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे बाहुबली विजय मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके बेटे विष्णु मिश्रा के ऊपर लगे इनाम की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई। बाहुबली विजय मिश्रा के फरार बेटे के ऊपर दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज है। वांछित विष्णु मिश्रा पर एडीजी जोन वाराणसी के द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित किया गया है। इसके पहले 50 हजार रुपये का पूर्व में घोषित इनाम की राशि को अब बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है।

भदोही जनपद की गोपीगंज कोतवाली में धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने और वाराणसी की रहने वाली एक गायिका से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा पर मुकदमा दर्ज है। मामले में लंबे समय से विष्णु से फरार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया था, उसके बाद 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था लेकिन अब एडीजी जोन वाराणसी ने इनाम की राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपया कर दिया है।

भदोही के एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा कई मुकदमों में भदोही जनपद से वांछित चल रहा है। जिसको लेकर लंबे समय पुलिस को तलाश है। इसी संबंध में जब बार-बार दबिश देने के बाद भी गिरफ्तारी संभव नहीं हुई तो उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसकव बावजूद गिरफ्तारी न होने पर इस इनाम को 50 हजार बढ़ा दिया गया था। अब एडीजी जोन वाराणसी द्वारा उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होने की संभावना है पुलिस टीम लगातार दबिश देने के जुटी है। ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक विजय मिश्रा वर्तमान में आगार जेल में बंद है। प्रशासन द्वारा विजय मिश्रा और उसके करीबियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने विजय मिश्रा को डी 12 गैंग से पंजीकृत किया है। अब बेटे को लेकर भी बाहुबली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Published on:
22 Jul 2022 06:25 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत