प्रयागराज

कोरोना पर आस्था भारी: मौनी अमावस्या पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे स्नानार्थी, श्रद्धलुओं से पटा माघ मेला

सूर्य की पहली किरण के साथ ही संगम नोज पर भक्तों की लाखों की संख्या में भीड़ जमा है। मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त के साथ ही देर रात से ही भक्त आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया है। मेला क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़कें सुबह से ही भक्तों से पट गई है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए मेला क्षेत्र में भक्त पहुंच रहे हैं।

2 min read
कोरोना पर आस्था भारी: मौनी अमावस्या पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे स्नानार्थी, श्रद्धलुओं से पटा माघ मेला

प्रयागराज: माघ मेले का सबसे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धलुओं का जन सैलाब संगमनगरी में उमड़ पड़ा है। सूर्य की पहली किरण के साथ ही संगम नोज पर भक्तों की लाखों की संख्या में भीड़ जमा है। मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त के साथ ही देर रात से ही भक्त आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया है। मेला क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़कें सुबह से ही भक्तों से पट गई है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए मेला क्षेत्र में भक्त पहुंच रहे हैं।

श्रद्धलुओं का उमड़ा जन सैलाब

माघ मेले का तीसरा सबसे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर प्रदेश के अलग-अलग कोने से भक्तों का आगमन शुरू है। मेला क्षेत्र में लाखों की संख्या में भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला क्षेत्र में बने 22 घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा है। भक्ति भाव और मनोकामना की पूर्ति के लिए स्नानार्थी मां गंगे में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। सड़कों में श्रद्धालुओं का सैलाब देखकर हर कोई चकित है। दूर-दराज से आने वाले भक्त श्रद्धा भाव के साथ मेला में प्रवेश कर रहे हैं।

कोरोना पर आस्था भारी

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर कोरोना संक्रमण का डर श्रद्धलुओं के चेहरे पर नजर नहीं आया। गंगा मइया का भजन गाते हुए और एक दूसरे के साथ पकड़ कर संगम घाट भक्त पहुंच रहे हैं। भक्तिभाव के साथ आस्था की डुबकी लगाकर घर की ओर रवाना हो रहे हैं। कोरोना असर माघ मेले में देखने को नहीं मिला, भक्त अपने भक्ति लीन होकर गंगा मइया में डुबकी लगा रहे हैं।

कोरोना नियमों का हो रहा है पालन

माघ मेले आए श्रद्धलुओं को कोरोना नियमों का पालन कराया जा रहा है। कोरोना डेस्क पर लगे कर्मचारी भक्तों का तापमान चेक करके ही मेला में प्रवेश करने की अनुमति दे रहे हैं। जो भी श्रद्धालु माक्स नहीं लगाया है उसे मास्क लगाने के लिए रोक कर निर्देश दे रहे हैं।

Published on:
01 Feb 2022 11:39 am
Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी