प्रयागराज

‘मैडम बहुत परेशान हैं 65 हजार रुपए भेज दीजिए’; BJP सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की पत्नी का मोबाइल हैक

BJP सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की पत्नी का मोबाइल हैक कर लिया गया। साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर के 65 हजार रुपयों की डिमांड की। जिसके बाद पूर्व मेयर ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 3:05 PM IST
Abhilasha Gupta and Nand Gopal Gupta
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की पत्नी का मोबाइल हैक। फोटो सोर्स- Facebook

Cyber Crime: साइबर अपराधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' (Nand Gopal Gupta) की पत्नी का मोबाइल और WhatsApp अकाउंट को हैक कर लिया। अपराधियों ने उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर के उनके रिश्तेदारों और शुभचिंतकों से पैसों की डिमांड की।

पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता का मोबाइल हैक

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की पत्नी का नाम अभिलाषा गुप्ता (पूर्व महापौर) है। हैकर्स ने उनके मोबाइल को निशाना बनाते हुए उनके शुभचिंतकों और रिश्तेदारों से मैसेज भेजकर पैसे मांगे। साइबर थाने में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मोबाइल हुआ फॉर्मेट, WhatsApp अकाउंट बंद

बता दें कि 2 बार महापौर कोतवाली थाना इलाके के बक्शीबंद मोहल्ला निवासी अभिलाषा गुप्ता रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एक अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई। खुद को "ब्लू डॉट कोरियर" का कर्मचारी कॉलर ने बताया। इस दौरान उनसे पार्सल डिलीवरी के बहाने लोकेशन भेजने की बात कॉलर ने कही। इसके बाद एक टेक्सट मैसेज अभिलाषा के मोबाइल पर आया। देखते ही देखते उनका WhatsApp बंद हो गया। इस दौरान उनका मोबाइल भी फॉर्मेट हो चुका था।

प्रोफाइल नेम में लिखा था नंदी गुप्ता

घटना के कुछ ही समय बाद, अभिलाषा के परिचितों ने उन्हें सूचना दी कि उनके WhatsApp नंबर से पैसे मांगने का मैसेज मिला है। जिसमें लिखा था, “मैडम परेशान हैं। केवल 55 हजार रुपए उनके पास हैं। 65 हजार रुपए भेजें।” जिस नंबर से मैसेज सेंड किया गया उसमें अभिलाषा की तस्वीर लगी थी। प्रोफाइल नेम में नंदी गुप्ता लिखा हुआ था।

FIR दर्ज, नंबर्स को ट्रेस करने में जुटी पुलिस की टीम

मामले को लेकर शिकायत पीड़ित पूर्व मेयर ने साइबर थाने में की। थाना प्रभारी राजीव तिवारी का कहना है कि मामले मे FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिन नंबर्स से ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया उन्हें ट्रेस करने में पुलिस की टीम जुटी है।

Updated on:
17 Jul 2025, 3:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All