6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा में ‘अतरंगी’ डांस करते कांवड़ियों का Video हुआ वायरल; यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा में डांस करते कांवड़ियों का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। देखें वायरल वीडियो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Om Prakash Sharma

•

Updated: 17 Jul 2025, 12:57 PM IST

viral video

सोशल मीडिया पर कांवड़ियों के डांस का वायरल वीडियो। फोटो सोर्स-X

Kanwar Yatra Dance Viral Video: कांवड़ यात्रा 2025 में भोले के भक्त जमकर नाचते-गाते हुए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। कोई हर-हर महादेव कहता हुआ बढ़ रहा है तो कोई DJ पर जमकर ठुमके लगा रहा है। कुछ कांवड़ियों का DJ पर ठुमके लगाने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कांवड़िए पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं।

DJ की धुन पर उछल-उछल कर नाचे कांवड़िए

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भोले के भक्त DJ की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। एक भक्त पेट पर हाथ फेरते हुए नाचता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लड़कियां उछल-उछल कर नाचती हुई वीडियो में दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वीडियो में अचानक बंदर का मास्क लगाए शख्स की एंट्री होती है जो आते ही अपने अतरंगे डांस स्टेप्स से सभी को अपनी ओर आकर्षित करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो पर X यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '' वह बेली डांस तो पागलपन था, अरे यार!'' ।

कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल

वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इस डांस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट देते हुए लिखा, '' भक्ति की आड़ में फूअडपन।'' तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''पिकनिक मे आस्था का चोला ओढ़ लिया गया है।''

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा कुछ लोगों ने कांवड़ियों के भेष में तोड़फोड़ की जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, '' चश्मा लेने को लेकर हुए विवाद में हरिद्वार के अपर रोड में कांवड़ियों की भेष में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने के सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर हरिद्वार पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए हरियाणा निवासी 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.''

वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर आप भावुक हो जाएंगे. एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स अपने माता-पिता को कांवड़ यात्रा में ले जा रहा है. हालांकि किस भी वायरल वीडियो की राजस्थान पत्रिका की टीम पुष्टि नहीं करती है।