प्रयागराज

कोरोनाः अंतिम संस्कार तक में लूट खसोट, वसूले जा रहे 10 से 25 हजार रुपए तक

दुख की इस घड़ी में अंतिम संस्कार (crematorium ceremony) तक के लिए उनसे अवैध वसूली की जा रही है।  
2 min read
Cremation
Cremation

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

प्रयागराज. कोरोना काल (Coronavirus in up) में लगातार कई परिवार अपने सदस्य खो रहे हैं। दुख की इस घड़ी में अंतिम संस्कार (crematorium ceremony) तक के लिए उनसे अवैध वसूली की जा रही है। कई शवदाह गृहों के प्रबंधक परिजनों से दस हजार से 25 हजार रुपए तक वसूल रह रहे हैं। वाराणसी, मेरठ में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। कहीं लकड़ियों की मुंह मांगी कीमत मांगी जा रही है, तो कहीं वेटिंग के चक्कर में न पड़ने की कीमत लगाई जा रही है। परिजन विरोध करते हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं।

यूं हो रही वसूली-

प्रयागराज में गंगा नदी के किनारे स्थित फाफामऊ घाट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें अंतिम संस्कार के लिए मुंह मांगी कीमत वसूलने के बाद भी गीली लकड़ियां दी जा रही है। इससे दाह संस्कार की रस्म पूरी होने में भी काफी समय लग रहा है। वाराणसी की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। यहां के हरिश्चंद्र घाट पर अपने चाचा के अंतिम संस्कार के लिए आए 35 वर्षीय राजेश सिंह से मौजूद प्रबंधक ने उनसे 11,000 रुपये मांगे। राजेश सिंह ने जब अपनी आर्थिक परेशानी का हवाला दिया तो और कहा कि अंतिम संस्कार की लागत 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। तो जवाब में प्रबंधक ने उन्हें शव को वापस ले जाने के लिए बोल दिया। एक अन्य मामले में इसी घाट पर 35 वर्षीय पीड़ित ने ने अपनी चाची के अंतिम संस्कार के लिए 21,000 रुपये दिए तो बाद में दादी के दाह संस्कार के लिए 25000 रुपये देने पड़ गए।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर संक्रमित-
वहीं मुर्दाघरों में डॉक्टरों के संक्रमित होने के कारण शवों के पोस्टमार्टम की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी सहित अन्य स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यहां दो डॉक्टर तैनात किए गए हैं, लेकिन केवल एक ही उपस्थित हैं। जिस कारण पोस्टमार्टम होने में देरी हो रही है। डॉक्टर की कमी के कारण कई लाशें ऐसे ही रखी हुई हैं। पोस्टमार्टम दस-दस घंटे लेट हो रहे हैं।

Published on:
21 Apr 2021 05:44 pm
Also Read
View All
अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा