प्रयागराज

नदी में मिली पांच दिन से लापता नवविवाहिता की लाश, मचा हड़कंप

शनिवार दोपहर एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के गांजा गांव में खदेरी नदी से जुड़े नाले में एक नवविवाहिता का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
2 min read
पांच दिन से लापता नवविवाहिता की लाश नदी में मिली
पांच दिन से लापता नवविवाहिता की लाश नदी में मिली

शनिवार दोपहर एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के गांजा गांव में खदेरी नदी से जुड़े नाले में एक नवविवाहिता का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गौसपुर कटहुला के मजरा फुलवारी बाग निवासी किशन लाल की 20 वर्षीय बेटी रविता के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉयड के साथ जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

सबसे छोटी बेटी थी रविता

जानकारी के मुताबिक, किशन लाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविता उनकी सबसे छोटी बेटी थी, जबकि उसकी दो बड़ी बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। लगभग एक महीने पहले, 7 सितंबर को रविता ने पीपल गांव के फतेहपुर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि यह रिश्ता ससुराल वालों को मंजूर नहीं था।

प्रयागराज के झलवा मेले में घूमने गई थी महिला

रविता की बड़ी बहन ने बताया कि शादी के बाद वह कुछ दिन अपने पति राकेश के साथ पिपरी कोतवाली के कमालपुर बरेठी में रही थी। इसके बाद वह ससुराल लौट गई। 5 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ प्रयागराज के झलवा मेले में घूमने गई थी, जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पति राकेश ने घर लौटकर रविता की मां कुंती देवी को इसकी जानकारी दी। बेटी के लापता होने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पांच दिन बाद, शनिवार दोपहर एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा गांव के बाहर चरवाहों ने नाले में एक सड़ा-गला शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कटी हुई उंगली देखकर शव की पहचान रविता के रूप में की।

थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल की जांच की और सैंपल इकट्ठा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Updated on:
11 Oct 2025 07:45 pm
Published on:
11 Oct 2025 07:45 pm
Also Read
View All
प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा

प्रयागराज को दो और सूबेदारगंज को एक अमृत भारत ट्रेन की सौगात: लोकमान्य तिलक, उधना की यात्रा होगी आसान