प्रयागराज

प्रेमिका का बना लिया अश्लील वीडियो, वायरल करने की देता था धमकी, प्रेमी को मिली दर्दनाक मौत

पुलिस के सामने प्रेमिका ने बतायी पूरी कहानी अपने दुपट्टे से गला कसकर प्रेमी की ले ली जान

2 min read
Pratapgarh Thana Fatanpur
प्रतापगढ़ थाना फतनपुर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़. बीते 28 दिसंबर को एक हत्या हुई थी। हत्या कर के लाश मृतक के घर के नजदीक ही एक बाग से मिली थी। पुलिस ने जब जांच की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। मृतक को को उसकी प्रेमिका ने ही मारा था। मृतक प्रेमी के पास प्रेमिका का अश्लील वीडियो था जिसे वायरल ककरने की धमकी देकर वह उसपर दबाव बनाता था। इसी के बाद एक दिन प्रेमिका ने मजाक-मजाक में अपने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

फतनपुर थानाक्षेत्र के पुरे खरगराय निवासी विनोद कुमार यादव 'पिंटू’ पुत्र बृजलाल की शव 28 दिसंबर घर के पास पाए जाने के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को उठाया और जांच शुरू की। पूछताछ में तो पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा, लेकिन काॅल डिटेल ये सुराग मिल ही गया।

पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी और मृतक के बीच मोबाइल पर खूब बात होती थी। घटना वाली रात भी बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका समेत उसके परिवार से कुछ और लोगों को उठाकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने वह दुपट्टा भी बरामद कर लिया, जिससे हत्या की गई थी।

पुलिस के मुताबिक मृतक विनोद का उसकी नाबालिग प्रेमिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात घरवालों को पता चली तो प्रेमिका ने उससे मेल-जोल कम कर दिया। प्रेमिका के बदले अंदाज देखकर मृतक प्रेमी ने उसका वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा। जिस रात घटना हुई उस रात भी दोनों मिले और मजाक-मजाक में पेमिका ने विनोद का गला अपने दुपट्टे से कसकर उसकी हत्या कर दी।

Published on:
06 Jan 2021 10:31 am
Also Read
View All
बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेहद सख्त टिप्पणी: ‘कमजोर फॉरेंसिक जांच के कारण मजबूरी में देनी पड़ रही है आरोपियों को जमानत’

सड़क हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत, भाई बोला- ‘एक्सीडेंट नहीं सिर पर वार कर की गई है हत्या’