प्रयागराज

प्रयागराज रोडवेज का शिफ्टिंग प्लान, सिविल लाइंस बस अड्डा 21 से लॉक, झूंसी और विद्या वाहिनी मैदान बनेंगे नए बस स्टेशन

प्रयागराज के सिविल लाइंस बस अड्डे से वाराणसी और गोरखपुर की बसें अब झूंसी से मिलेंगी, शहर को जाम से बचाने और स्टेशन के निर्माण के लिए यह बदलाव किया गया है।
2 min read
Feature image

Prayagraj Roadways News: सिविल लाइंस बस अड्डा 21 दिसंबर रविवार से बंद होगा। अगर आप वाराणसी, गोरखपुर या जौनपुर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सिविल लाइंस बस स्टैंड से इन रूटों की बसों का संचालन पूरी तरह बंद होने जा रहा है। अब यात्रियों को बस पकड़ने के लिए झूंसी स्थित रोडवेज की अस्थायी वर्कशॉप पर जाना होगा। महाकुंभ के मद्देनजर बस अड्डे के पुनर्विकास कार्य और शहर के जाम को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।

21 दिसंबर से सिविल लाइंस पर नो एंट्री

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि सिविल लाइंस बस स्टेशन को पुनर्विकास के लिए 21 दिसंबर से बंद किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस को भी पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है। ये बसें अब झूंसी वर्कशॉप स्थित अस्थायी स्टेशन से मिलेंगी। इन रूटों की बसें पहले ही विद्या वाहिनी मैदान पर शिफ्ट की जा चुकी हैं।

बढ़ते जाम के कारण आधिकारियों ने उठाया यह कदम

गौरतलब है कि सिविल लाइंस बस अड्डे के बाहर बसों के जमावड़े के कारण शहर के मुख्य चौराहे पर घंटों जाम लगा रहता था। स्थानीय मीडिया और जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने भी पुलिस कमिश्नर के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसी दबाव और निर्माण कार्य की जरूरत को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने आखिरकार बसों को शहर के बाहर शिफ्ट करने पर मुहर लगा दी है।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रविवार से झूंसी से बसों का संचालन विधिवत शुरू हो जाएगा। शुरुआती एक-दो दिनों में कुछ बसें सिविल लाइंस के पास से मिल सकती हैं, लेकिन जल्द ही शत-प्रतिशत संचालन झूंसी से ही होगा। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए सीधे झूंसी अस्थायी अड्डे पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Updated on:
20 Dec 2025 10:19 pm
Published on:
20 Dec 2025 10:19 pm
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड