प्रयागराज

आज से पूरी, रांची और महानंदा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों का बदला समय, जानिए टाइम टेबल

नौ अगस्त से 10 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। इन ट्रेनों की संचालन अब अन्य समय पर की जाएगी। इन ट्रेनों को जगह-जगह रोक कर चलाया जाएगा। इससे उनकी रफ्तार और टाइमिंग पर भी प्रभाव पड़ेगा। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह सभी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरेंगी और प्रयागराज से मलवां व प्रयागराज से कुरस्तीकलां के बीच 25 मिनट से डेढ़ घंटा तक रोक कर चलाई जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2022, 9:03 AM IST
आज से पूरी, रांची और महानंदा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों का बदला समय, जानिए टाइम टेबल
आज से पूरी, रांची और महानंदा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों का बदला समय, जानिए टाइम टेबल

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के कंसपुर गुगौली स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग काम चलने की वजह से मंगलवार नौ अगस्त से 10 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। इन ट्रेनों की संचालन अब अन्य समय पर की जाएगी। इन ट्रेनों को जगह-जगह रोक कर चलाया जाएगा। इससे उनकी रफ्तार और टाइमिंग पर भी प्रभाव पड़ेगा। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह सभी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरेंगी और प्रयागराज से मलवां व प्रयागराज से कुरस्तीकलां के बीच 25 मिनट से डेढ़ घंटा तक रोक कर चलाई जाएंगी। यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने से पहले टाइम टेबल को जान लेना जरुरी होगा। उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर चलने वाली यह ट्रेनें अब अपने नए निर्धारित समय पर चलेंगी।

जाने टाइम टेबल और तिथि

12825 रांची-आनंद विहार 25 मिनट नौ व 12 अगस्त

15483 महानंदा एक्सप्रेस 1.20 घंटे नौ, 12, 15, 16, 28 से 31 अगस्त

18309 संबलपुर-जम्मूतवी 1.50 घंटे नौ, 10, 12, 16, 28, 30 एवं 31 अगस्त

12311 नेता जी एक्सप्रेस 25 मिनट नौ से 12 एवं 15, 16 अगस्त

18101 मुरी एक्सप्रेस 1.20 घंटे 11, 15 एवं 29 अगस्त

12819 पुरी-आनंद विहार 25 मिनट 11, 15 अगस्त

22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार 55 मिनट 28 अगस्त

15634 गुवाहाटी-बीकोनर 30 मिनट 28 अगस्त

12487 जोगबनी-आनंद विहार 30 मिनट 28 अगस्त

12987 सियालदाह-अजमेर 30 मिनट 28 अगस्त

हुबली से वाराणसी के बीच 10 अगस्त से स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

10 अगस्त से रेलवे हुबली से वाराणसी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 10 अगस्त से संचालित की जाएगी। ट्रेन प्रयागराज से होकर जाएगी। इसके संचालन को लेकर रेलवे ने इस ट्रेन समय सारणी भी निर्धारित कर दी है। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 07305 हुबली - बनारस विशेष गाड़ी 10 अगस्त को हुबली से शाम 6.15 बजे चलेगी। 12 अगस्त की सुबह 5.33 बजे बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी, यहां दो मिनट ठहराव के बाद रात 8.40 बजे बनारस पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं। जिसमें स्लीपर के 11, एसी थ्री के पांच, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच लगे होंगे।

Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट