प्रयागराज

कार की टक्कर से बवाल: मंत्री के समर्थकों ने पुलिस को पीटा, 6 थानों की फोर्स तैनात

प्रयागराज में कार की टक्कर के बाद मंत्री नंद गोपाल नंदी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। वीडियो सामने आया, 15 लोग हिरासत में लिए गए।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2025, 8:14 AM IST
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

प्रयागराज में मंत्री नंद गोपाल नंदी के समर्थकों ने शुक्रवार देर रात सड़क पर जमकर हंगामा किया। कार की टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद में पुलिस से धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया।

शुक्रवार देर रात प्रयागराज के चंद्रलोक चौराहे पर उस समय हंगामा मच गया। जब कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मुट्ठीगंज के रहने वाले कमलेश गुप्ता उर्फ लाला, जो मंत्री नंद गोपाल नंदी के समर्थक बताए जाते हैं। अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दूसरी कार से टकरा गई। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

विवाद बढ़ता देख दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस को दी सूचना

विवाद बढ़ता देख दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि मंत्री समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। इसके बाद बहादुरगंज चौकी प्रभारी विवेक कुमार मौके पर पहुंचे। जहां उनसे भी बहस हो गई।

पुलिस ने दोनों गाड़ियां जप्त करने की कोशिश की तो दरोगा सिपाही से शुरू हुई मारपीट

जब पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त करने की कोशिश की। तो कमलेश गुप्ता और उनके समर्थक उग्र हो गए। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दरोगा और दो सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक सिपाही की कॉलर पकड़कर खींचते लोग दिखाई दे रहे हैं।

हंगामा की सूचना पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए कोतवाली, मुट्ठीगंज, कीडगंज, करेली, सिविल लाइंस और नैनी थानों की फोर्स तैनात की गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी पटकी। देर रात तक लोकनाथ चौराहे से सुलाकी चौराहे तक भारी भीड़ जमा रही।

पुलिस ने 15 लोगों को लिया हिरासत में पूछताछ जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमलेश गुप्ता उर्फ लाला समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि सड़क पर झगड़ा और पुलिस से मारपीट करने के आरोप में सभी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।

Updated on:
13 Dec 2025, 8:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर