प्रयागराज

‘सैनेटरी पैड्स पर राहुल गांधी की तस्वीर कांग्रेस ने नहीं लगाई’, प्रमोद तिवारी ने लगाया झूठ फैलाने का आरोप

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि सैनेटरी पैड्स पर राहुल गांधी की तस्वीर चस्पा कर झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो पोस्ट विपक्षी दल की घटिया सोच को दर्शाता है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2025, 5:08 PM IST
pramod tiwari prayagraj news
PC: IANS

"सरकार महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विफल रही है, इसलिए कांग्रेस ने अपने सीमित संसाधनों से सैनेटरी पैड्स बांटे। लेकिन भाजपा की घटिया सोच ने इन पैड्स पर राहुल गांधी की फर्जी फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया, पैड पर कोई फोटो नहीं थी।" प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं को घेराव किया और सफाई दी। तिवारी ने इसे एक शर्मनाक, घृणित और घटिया हरकत बताया।

बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट विवाद पर बोले सांसद

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू वोटर लिस्ट विवाद पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास आधार कार्ड है और वह किसी क्षेत्र में निवास कर रहा है तो उसका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाना चाहिए। लेकिन चुनाव आयोग आधार कार्ड को भी नकार रहा है और नागरिकों से उनकी कुंडली पूछी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने खुद संसद में कहा था कि आधार कार्ड भारतीयता का प्रमाण है, तो अब वही प्रमाण मान्य क्यों नहीं है?

नेहल मोदी की गिरफ्तारी पर भी दी प्रतिक्रिया

इसके सैाथ ही प्रमोद तिवारी ने नेहल मोदी की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब सीबीआई और ईडी की जांचें चल रही थीं तब ऐसे अपराधियों को विदेश भागने की छूट किसके इशारे पर मिली? पुराने वादों की याद दिलाते हुए तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि दाऊद इब्राहिम को छह महीने में भारत लाएंगे। अब पूछना चाहता हूं, कहां है दाऊद? मसूद अजहर, हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकियों का क्या हुआ? क्या भाजपा सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई का कोई ब्योरा दे सकती है?

जो आतंकी मारे गए, उनकी सूची कहां है: प्रमोद तिवारी

राज्यसभा सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बयान दिया। कहा कि भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के समय, विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को यह जानकारी दी कि हम आतंकी ठिकानों पर हमला करेंगे। नतीजा यह हुआ कि हमला केवल आतंकी ठिकानों पर हुआ, आतंकी सब वहां से हट गए। हमारे वीर जवानों की मेहनत का पूरा असर नहीं पड़ा। आखिर सरकार यह बताए कि आतंकी कहां मारे गए, कितने मारे गए और उनके नाम क्या हैं? जो आतंकी मारे गए, उनकी सूची कहां है? उन्होंने आगे कहा कि यह सीधा राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता है और सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।

Updated on:
6 Jul 2025, 5:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर