प्रयागराज

दिसंबर तक यूपी में बनेगा कोरोना स्टोर, सबसे पहले सरकारी व निजी स्वास्थ्यकर्मियों को लगायी जाएगी वैक्सीन

- दिसंबर तक यूपी के हर जिले में कोरोना स्टोर बनाने की तैयारी - यूपी के कुछ जिले किए गए चिन्हित - सीएमओ दफ्तर के करीब किसी सुरक्षित स्थान पर स्टोर बनाने की कवायद तेज
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2020, 10:04 AM IST
दिसंबर तक यूपी में बनेगा कोरोना स्टोर, सबसे पहले सरकारी व निजी स्वास्थ्यकर्मियों को लगायी जाएगी वैक्सीन
दिसंबर तक यूपी में बनेगा कोरोना स्टोर, सबसे पहले सरकारी व निजी स्वास्थ्यकर्मियों को लगायी जाएगी वैक्सीन

प्रयागराज. कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी इसका तो किसी को पता नहीं। लेकिन कोरोना वैक्सीन के रखरखाव के लिए स्टोर बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दिसंबर तक यूपी के हर जिले में एक स्टोर बनाने की तैयारी है। इसके लिए कुछ जिलों को चिन्हित किया गया है जबकि कुछ में तलाश जारी है। सीएमओ दफ्तर के करीब किसी सुरक्षित स्थान पर स्टोर बनाने की कवायद चल रही है। ताकि सुगमता से वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसी के साथ यह भी तय किया गया है कि पहले सरकारी और निजी स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी।

11.20 लाख रुपये स्वीकृत

डॉक्टर से लेकर पैरा मेडिकल स्टाफ की सूची तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। प्रयागराज में कोरोना वैक्सीन स्टोर तेजबहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) के मीटिंग हॉल में बनाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन स्टोर के रखरखाव व अन्य व्यवस्था के लिए शासन की ओर से 11.20 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। स्टोर में 50 आईस लाइनर रेफ्रिजेरेटर की व्यवस्था होगी।

किस जिले में क्या तैयारी

लखनऊ: सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक ऐशबाग स्थित अर्बन हेल्थ पोस्ट सेंटर में स्टोर स्थापित किया जाएगा।

कानपुर: वैक्सीन रखने के लिए सीएमओ स्टोर हाउस में कोल्ड चेन रूम बन रहा है। 40 बड़े डीप फ्रीजर और 40 छोटे फ्रीजर की मांग की गई है।

आगरा: वैक्सीन स्टोर के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में शासन ने 11 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

वाराणसी: पूर्वांचल के सभी 10 जिलों में वैक्सीन स्टोर के लिए भवन की व्यवस्था हो गई है। इसमें वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, सोनभद्र में कर्मचारियों का चयन किया जा रहा है। वाराणसी में स्थान का चयन हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल