प्रयागराज

लिवइन में रह रही शादीशुदा महिला को संरक्षण देने से हाईकोर्ट का इनकार, कहा यह हिंदू विवाह एक्ट के प्रावधानों के विपरीत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशन में रह रही शादीशुदा महिला को संरक्षण देने से इंकार करते हुए कहा कि यह हिंदू विवाह एक्ट के प्रावधानों के विपरीत है।

2 min read
allahabad_high_court.jpg
Deaths due to lack of oxygen no less than a ‘genocide’, says Allahabad HC

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशन में रह रही शादीशुदा महिला को संरक्षण देने से इंकार करते हुए कहा कि यह हिंदू विवाह एक्ट के प्रावधानों के विपरीत है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका खारिज की साथ ही उनपर पांच हजार रुपये का हर्जाना भी लगाया। जस्टिस केजे ठाकर और जस्टिस दिनेश पाठक की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि क्या हम ऐसे लोगों को संरक्षण देने का आदेश दे सकते हैं जिन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत कार्य किया है। अनुच्छेद 21 सभी नागारिकों को जीवन जीने की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। मगर यह स्वतंत्रता कानून के दायरे में हो तभी उन पर लागू होगी।

यह था मामला-

दरअसल अलीगढ़ की गीता नामक विवाहित महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि वह अपनी मर्जी से पति को छोड़ कर दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही है। पति और उसके परिवार के लोग उसके शांतिपूर्ण जीवन में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसलिए उनको ऐसा करने से रोका जाए और याची को सुरक्षा दी जाए। कोर्ट ने कहा कि याची वैधानिक रूप से विवाहित महिला है।

कोर्ट ने कहा कि जिस किसी भी कारण से वह अपने पति से अलग होकर दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही है क्या इस स्थिति में उसे अनुच्छेद 21 का लाभ दिया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि यदि महिला के पति ने प्रकृति विरुद्ध अपराध किया है (377 आईपीसी के तहत) मगर महिला ने इसके खिलाफ कभी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। कोर्ट ने संरक्षण देने से इंकार करते हुए याची पर पांच हजार रुपये हर्जाना लगाया और हर्जाने की रकम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराने का निर्देश दिया है।

Published on:
17 Jun 2021 09:11 pm
Also Read
View All
बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेहद सख्त टिप्पणी: ‘कमजोर फॉरेंसिक जांच के कारण मजबूरी में देनी पड़ रही है आरोपियों को जमानत’

सड़क हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत, भाई बोला- ‘एक्सीडेंट नहीं सिर पर वार कर की गई है हत्या’