प्रयागराज

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे प्रयागराज, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को देंगे गुरु मंत्र

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या अमृत सरोवर महोत्सव को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वह विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। अधिकारियों से तैयारी का जायजा लेने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ सभासदों के साथ भी बैठक करेंगे। आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव की रणनीति तैयार करने का टिप्स देंगे।
2 min read
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे प्रयागराज, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को देंगे गुरु मंत्र
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे प्रयागराज, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को देंगे गुरु मंत्र

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलकर डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी और तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया। इसके बाद वह आमृत सरोवर महोत्सव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों सहित भाजपा सभासद के साथ बैठक में शामिल होंगे। बैठक खत्म करने के बाद उपमुख्यमंत्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमृत सरोवर महोत्‍सव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या अमृत सरोवर महोत्सव को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वह विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। अधिकारियों से तैयारी का जायजा लेने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

नगर निगम चुनाव को लेकर देंगे गुरु मंत्र

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ सभासदों के साथ भी बैठक करेंगे। आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव की रणनीति तैयार करने का टिप्स देंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक ही वार्ड से कई लोग दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में समान विचारधारा के लोगों में मतभेद हो सकता है। इस स्थिति को बचाने के लिए माना जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री केशव बैठक कर जरूरी निर्देश दे सकते हैं।

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

शाम चार बजे ज्वाला देवी इंटर कालेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आरएसएस की ओर से आयाेजन किया जाता रहा है। इसमें आरआरएस के स्वम सेवक शामिल होते हैं और स्थानीय लोग भी जुड़ते हैं।

Published on:
29 Jul 2022 03:43 pm
Also Read
View All
अतीक अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां, शाइस्ता और जैनब को पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब