प्रयागराज

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- आतंकवादियों बचा रहे थे अखिलेश यादव

डोर टू डोर प्रचार करते समय यूपी के डिप्टी सीएम व सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीरियल ब्लास्ट के इस फैसले का मैं स्वागत करता हू। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए। ये बाते उन्होंने सिराथू में प्रचार के दौरान कही।
2 min read
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- आतंकवादियों बचा रहे थे अखिलेश यादव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- आतंकवादियों बचा रहे थे अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगी। इसी चरण में प्रयागराज जोन के चारों जिलों में मतदान होगा। प्रयागराज के 12 विधानसभा क्षेत्र में खड़े प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में कौशाम्बी के सिराथू विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रचार के दौरान अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साध रहे हैं। डोर टू डोर प्रचार करते समय यूपी के डिप्टी सीएम व सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीरियल ब्लास्ट के इस फैसले का मैं स्वागत करता हू। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए। ये बाते उन्होंने सिराथू में प्रचार के दौरान कही।

अखिलेश यादव को देना होगा जवाब

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस बात का जवाब देना होगा कि सीरियल ब्लास्ट में जिसको सजा सुनाई गयी है उनके पिता से किस हैसियत से समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा है, और अखिलेश यादव आप का इससे क्या रिश्ता है। जब आप सरकार में थे, ऐसे ही बम ब्लास्ट के दोषियों को का मुकदमा आप ने क्यों वापस लिया था।

न्यायालय ने वो मुकदमा वापस लेने पर रोक लगा दिया था। लेकिन आप को इस बात का जवाब देना होगा कि आप उत्तर प्रदेश की राजनीति करते हो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो और जिस प्रकार से आंतकवादियों के साथ समाजवादी पार्टी का रिश्ता उजागर हो रहा है। बहुत चिंता में डालने वाली बात है, कि राजनीति में जो लोग काम उनका रिश्ता देश के दुश्मनों से किस प्रकार का है। अखिलेश यादव देश को बताए प्रदेश को बताये।

आतंकवादियों के साथ हो रहा है समाजवादियों का रिस्ता उजागर

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव को जनता के सामने यह जवाब देना होगा कि समाजवादी पार्टी के लोगों का किस तरह से आतंकवादियों से रिश्ता उजागर हो रहा है। 2022 के चुनाव में जनता ऐसे आतंकवादियों दूसरी बार सजा देने जा रही है। 2022 में फिर से यूपी में कमल का फूल खिलने जा रहा है। यूपी बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

Published on:
19 Feb 2022 03:24 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस