प्रयागराज

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Prayagraj: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार है और 2047 तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। राम वन गमन पथ और सहारनपुर मस्जिद पर भी बयान दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2026, 11:59 AM IST
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, फोटो सोर्स- X डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, फोटो सोर्स- X डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in Prayagraj: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं है, बेरोजगार है।‌ भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ को मजबूत करने का कार्य कर रही है। तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राम वन गमन पथ में आई दरार पर उन्होंने कहा कि यह नॉर्मल है। बारिश होगी तो सड़क टूटेगी, फिर बनेगी। उन्होंने नेपाल की घटना का भी जिक्र किया।

75 जिलों के विकास का कार्य किया जा रहा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था को भी चुस्त दुरुस्त रखा जा रहा है। उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय या जनपद न्यायालय के आदेशों का पालन किया जा रहा है। इन सभी चीजों पर ध्यान रखा जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार फिर बने, इस लक्ष्य को लेकर भाजपा चल रही है। बूथ सत्यापन के अभियान में लगी हुई है। भाजपा का एक ही लक्ष्य रहता है कि "संगठन बढ़े चलो, सुपथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमे देश का, प्रदेश का वह काम सब किये चलो।‌"

अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं

अखिलेश यादव पर बड़ा हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है, बेरोजगार है, मुद्दा भी कोई नहीं है, सत्ता के लिए लालायित हैं। 2047 तक उनके सत्ता के आसपास आने की कोई संभावना नहीं है।

राम वन गमन पथ में आई दरार पर बोले

राम वन गमन पथ में आई दरार के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सड़क बनेगी तो धसेगी, धसेगी की भी तो फिर बनेगी, इतनी बरसात में यह सब बातें नॉर्मल है। नेपाल में बड़े-बड़े पुल बह गए। लेकिन गुणवत्ता में कोई कमी आएगी तो उसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर में मस्जिद गिराई जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन किया गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इसमें राजनीति न करें।

Updated on:
7 Sep 2026, 11:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All