प्रयागराज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा- कार्यकर्ताओं को परेशान करने वाले अधिकारी सुधार लें कार्यप्रणाली

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज जिले के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक करते हुए कहा कि कार्यकर्तओं का जिंदाबाद है और रहेगा। इन्ही के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार विकास और सुशासन का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आगे भी पार्टी इन्हीं के बल पर कार्य करेगी।

2 min read
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा- कार्यकर्ताओं को परेशान करने वाले अधिकारी सुधार लें कार्यप्रणाली

प्रयागराज: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रविवार को एक दिवसीय दौरे पर गृह जनपद कौशाम्बी पहुंचे हैं। सबसे पहले डिप्टी सीएम नगर पालिका परिषद भरवारी के धर्मराज मौलाना स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। वहां गोबर गैस प्लांट का भी जायजा लिया और गोमाता को चारा भी खिलाया। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।

कार्यकर्ता जिंदाबाद है और रहेगा

उपमुख्यमंत्री ने तय कार्यक्रम के अनुसार जनपद में बन रहे निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया और फिर कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा किया। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज जिले के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक करते हुए कहा कि कार्यकर्तओं का जिंदाबाद है और रहेगा। इन्ही के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार विकास और सुशासन का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आगे भी पार्टी इन्हीं के बल पर कार्य करेगी।

कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। बैठक में कार्यकर्ता ने जानकारी दी कि अफसरों द्वारा मनमानी की जाती है। अफसरों के खिलाफ शिकायत मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी कार्यप्रणाली सुधार लें। अन्यथा उन्हें वहीं भेजा जाएगा, जहां सुनने की जरुरत नहीं पड़ती। जनपद के समेत पूरे यूपी के अफसर की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने नगर पंचायत सिराथू क्षेत्र की मलिन बस्ती राला गांव, आश्रम पद्धति विद्यालय ककोढ़ा, कसिया के कस्तूरबा गांधी, अफजलपुर गांव में जल जीवन मिशन की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे। फिर वहीं से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Published on:
04 Sept 2022 02:37 pm
Also Read
View All