15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज: विधायक पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे अहजम से की मुलाकात, अबान की मौत पर जताई संवेदना

Prayagraj News: प्रयागराज में अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल अतीक अहमद के परिवार से मिलने पहुंची। जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।‌
2 min read
Google source verification
पल्लवी पटेल मुलाकात करने को पहुंची, फोटो सोर्स- X Pallavi Patel

पल्लवी पटेल मुलाकात करने को पहुंची, फोटो सोर्स- X Pallavi Patel

MLA Pallavi Patel Reached Atiq Ahmed house: प्रयागराज में अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल शुक्रवार शाम प्रयागराज के हटवा पहुंचीं। यहां उन्होंने माफिया अतीक अहमद के बेटे अहजम और उनकी बुआ से काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान वह अतीक के भाई अशरफ के बेटे-बेटियों से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पल्लवी पटेल ने कहा कि अतीक अहमद के परिवार के साथ बड़ी घटना घटी है। परिवार को ढांढस बंधाने के लिए आई है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। दरअसल, 6 अगस्त को उस समय हादसा हो गया था जब जेल में बंद भाई से मिलने के लिए अतीक अहमद का छोटा बेटा जा रहा था। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अतीक अहमद के छोटे बेटे सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।

अतीक अहमद के परिवार के सदस्यों से मुलाकात


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के हटवा गांव में उस समय के हलचल बढ़ गई जब विधायक पल्लवी पटेल माफिया अतीक अहमद के परिवार से मिलने के लिए पहुंची। इस मौके पर उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।‌ उन्होंने कहा की उनके पिता सोनेलाल पटेल और अतीक अहमद के बीच काफी गहरा रिश्ता था।‌ दुख की घड़ी में वह परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए आई है।

सिराथू सीट से विधायक हैं पल्लवी पटेल

अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल सिराथू सीट से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस मौके पर उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया। प्रयागराज के सिविल लाइन पार्क में पिता सोनेलाल पटेल की रैली थी। जिसमें पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। इस घटना में पिता के हाथ और पैर में फैक्चर हो गया था। अतीक अहमद ने मदद की और अपने समर्थकों के साथ सोने लाल पटेल को अस्पताल में भर्ती कराया।‌ अतीक अहमद अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। मुलाकात के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में भी इस मुलाकात की चर्चा हो रही है। 

अतीक अहमद के परिवार पर गमों का पहाड़ टूटा

दरअसल माफिया अतीक अहमद के परिवार के साथ लगातार घटनाएं हो रही है। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुत्र असद का पुलिस एनकाउंटर हो गया था। अब अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।‌ जबकि उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में बंद है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ अहमद की पत्नी जैनब फातिमा फरार हैं।