प्रयागराज

Prayagraj Weather: धुंध ने बिगाड़ी हवा की सेहत, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI

अचानक से मौसम में हुए बदलाव के कारण यूपी के प्रयागराज में हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से बिगड़ गई है। देर रात AQI बढ़कर 423 पहुंच गया। जो बेहद चिंताजनक और ख़तरनाक. माना जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2025, 9:00 PM IST
Feature image

Prayagraj Weather News: एक बार फिर मौसम के साथ ही हवा की स्थिति ने प्रयागराज जनपद के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग दो सौ के आसपास बना हुआ था, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है, लेकिन शुक्रवार की रात से हालात अचानक बिगड़ गए। देर रात एक्यूआई बढ़कर 423 हो गया, जो गंभीर श्रेणी से भी ऊपर यानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

सुबह-रात घनी धुंध और घटी दृश्यता

मौसम विभाग के अनुसार शहर में धुंध की तीव्रता बढ़ने के कारण हवा की गुणवत्ता में यह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के साथ वातावरण में नमी बढ़ने और हवा की गति कम होने से प्रदूषक तत्व वातावरण में ही ठहर गए, खासकर सुबह और देर रात के समय धुंध अधिक घनी रहने से दृश्यता भी काफी कम हो गई।

दिन गर्म और रात ठंडी, बढ़ा तापमान का अंतर

मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव भी वायुमंडलीय स्थितियों को प्रभावित कर रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी रातों और अपेक्षाकृत गर्म दिन के कारण तापमान में अंतर बढ़ा है, जिसका सीधा असर वायुमंडलीय स्थितियों पर पड़ा है और प्रदूषण के कणों को सतह के पास जमा होने में मदद मिली है।

अगले एक-दो दिनों तक सुधार की संभावना कम


विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी मौसमी स्थिति में प्रदूषण के कण नीचे की सतह पर ही जमा हो जाते हैं और हवा में फैल नहीं पाते। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुनीत द्विवेदी के अनुसार, अगर मौसम की यही स्थिति बनी रही तो अगले एक-दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना कम है।

Updated on:
13 Dec 2025, 9:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट