प्रयागराज

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, गैर-जमानती वारंट पर आया ये फैसला, जाने मामला

मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में पिछली तारीख पर मुकदमे के वादी प्रमोद शर्मा ने अदालत में सोनाक्षी सिन्हा के लगातार गैर-हाजिर रहने के कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का आग्रह किया था। जिसके बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में चली गई थी। जहां से उन्हें जुलाई तक के लिए अब राहत मिल गई है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2022, 4:48 PM IST
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत,  गैर-जमानती वारंट पर आया ये फैसला, जाने मामला
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, गैर-जमानती वारंट पर आया ये फैसला, जाने मामला

प्रयागराज: हिन्दी फ़िल्म सिनेमा की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। उसके खिलाफ खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इसी मामले में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुरादाबाद में धोखाधड़ी का एक मामला चल रहा है। इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में हो रही है।

मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में पिछली तारीख पर मुकदमे के वादी प्रमोद शर्मा ने अदालत में सोनाक्षी सिन्हा के लगातार गैर-हाजिर रहने के कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का आग्रह किया था। जिसके बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में चली गई थी। जहां से उन्हें जुलाई तक के लिए अब राहत मिल गई है।

मामले में मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद शर्मा इवेंट कंपनी चलाते हैं। फिल्मी हस्तियों और सेलिब्रिटीज को बुलाकर कार्यक्रम कराते रहते हैं। प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से भी एक कार्यक्रम के लिए समय मांगा था। यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 को होना था। लेकिन आखिरी वक्त में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने से मना कर दिया था। जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ मुकदमे में हाजिर न होने के कारण गैर-जमानती वारंट अदालत ने जारी कर दिए थे। मुरादाबाद की अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने अदालत से जारी वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले में अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पांच अगस्त को सुनवाई करेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर