
प्रयागराज: भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अबास नकवी प्रयागराज पहुंचे। वह दसवीं मोहर्रम को लेकर अपने पैतृक गांव सरायममरेज के साथरडीह पहुंचे। केंद्रीय मंत्री मोहर्रम पर करबला पहुंचे और अकीदत के साथ जियारत की। उन्होंने फातेहा पढ़ा और ताजिया को कांधा भी दिया।
स्थानीय लोगों से की मुलाक़ात
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का इंतजार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रहा था। जैसे ही केंद्रीय मंत्री पैतृक गांव पहुंचे कि उनसे मिलने के लिए सभी ग्रामीण आतुर दिखे। उनसे मुलाकात करने के बाद अपने सुख-दुख को साझा किया।
ताजिया में हुए शामिल
पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने सरायममरेज के साथरडीह स्थित अपने पैतृक गांव के लोगों से मुलाकात के बाद मुहर्रम पर निकलने वाले ताजिया में शामिल हुए। इसके बाद करबला पहुंचे। वहां फातेहा पढ़ी। मुख्तार अब्बास नकवी का इसके पूर्व प्रयागराज पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। यहां से वे सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव पहुंचे थे।
भाजपा पदाधिकारियों से की मुलाकात
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पैतृक गांव पर हुए मोहर्रम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रयागराज पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके साथ आगामी 2024 के चुनाव को लेकर कमर कसने और जोश भरने का काम किया है। यहां से वे सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव पहुंचे थे।