प्रयागराज

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मातम में बदली खुशियां, बारात से लौटते वक्त चार दोस्तों की मौत

प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके के लकड़ीमंडी मोहल्ले में उस समय मातम छा गया जब फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में एक साथ चार दोस्तों की मौत हो गई। ये चारों दोस्त अपने एक साथी की बारात से लौट रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2025, 7:35 PM IST
बारात से लौट रहे चार दोस्तों की हुई मौत
बारात से लौट रहे चार दोस्तों की हुई मौत

प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके के लकड़ीमंडी मोहल्ले में उस समय मातम छा गया जब फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में एक साथ चार दोस्तों की मौत हो गई। ये चारों दोस्त अपने एक साथी की बारात से लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। माता-पिता, बहनें और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया है।

हलवाई का काम करते थे चारों

घरवालों के मुताबिक, मृतक साहिल गुप्ता, शिवम साहू, रितेश सोनकर उर्फ ननकी और राहुल केसरवानी सभी हलवाई का काम करते थे। ये चारों मिलकर शादी-ब्याह में खाना बनाते थे। मंगलवार को भी ये लोग एक शादी में पकवान बनाने गए थे। काम खत्म होने के बाद बारात में शामिल हुए और फिर कार से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पूरे घर में मातम का महौल

जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम का माहौल है। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां कल तक बैंड-बाजे की आवाजें गूंज रही थीं, वहीं अब सिर्फ परिजनों के रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

Updated on:
8 Oct 2025, 7:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All