प्रयागराज

यूपी रोडवेज का बड़ा तोहफा, ₹839 में तय होगा प्रयागराज से मेरठ का सफर, गंगा एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी ये हाई-टेक सुविधाएं

Ganga Expressway Bus Service: प्रयागराज से मेरठ जाने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से शुरू होगी यूपी रोडवेज की बस सेवा। मात्र 839 रुपये में पूरा होगा सफर। यहां पढ़े रूट और टाइमिंग की पूरी डिटेल।
2 min read
गंगा एक्सप्रेसवे बस सेवा, Ganga Expressway bus service
गंगा एक्सप्रेसवे | फोटो सोर्स- X(@meevkt)

Ganga Expressway Bus Service: प्रयागराज से मेरठ और पश्चिमी यूपी की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से एक बहुत अच्छी सुविधा शुरू हो गई है। नए बने गंगा एक्सप्रेसवे पर यूपी रोडवेज बस सेवा आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब दोनों शहरों के बीच की दूरी न सिर्फ कम हो जाएगी बल्कि यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे। वहीं सफर भी काफी आरामदायक हो जाएगा।

सुबह 10 बजे चलेगी बस

इस रूट पर बस को चलाने की पूरी जिम्मेदारी प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो को दी गई है। वहीं अगर बस की टाइमिंग की बात करें तो यह बस हर सोमवार सुबह 10 बजे विद्या वाहिनी मैदान से मेरठ के लिए रवाना होगी। एक्सप्रेसवे के रास्ते इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सफर में बहुत कम समय लगेगा और सफर आरामदायक भी होगा।

रास्ते में दो जगह रुकेगी बस, खाने-पीने की कोई टेंशन नहीं

प्रयागराज से मेरठ की दूरी काफी लंबी है, इसलिए परिवहन निगम ने यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखा है। सफर में यात्रियों को खान- पान और आराम के लिए कोई परेशानी ना हो, उसके लिए दो अलग- अलग जगहों पर बस को रोकने का फैसला किया गया है। जहां रूककर लोग खाना- पीना और आराम कर सकेंगे।

मात्र 839 रुपये में करें मेरठ की यात्रा, जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

आम जनता की सुवीधा और जेब का ध्यान रखते हुए यूपी रोडवेज ने इस रूट का किराया बहुत कम रखा है। प्रयागराज से मेरठ तक का किराया सिर्फ 839 रुपये रखा गया है। वहीं अगर आप अपनी गाडी या प्राइवेट टैक्सी से जाते हैं तो बहुत ज्यादा महंगा पड़ सकता है। लेकिन इस बस का किराया बहुत सस्ता और बजट के अंदर है, जिससे हर वर्ग के यात्री इस एक्सप्रेसवे के सफर का आनंद ले सकेंगे।

हाई-टेक सुविधाओं से लैस है एक्सप्रेसवे, इमरजेंसी में उतरेंगे लड़ाकू विमान

यह एक्सप्रेसवे सुरक्षा के मामले में बहुत अच्छा है। इमरजेंसी में वायुसेना के विमान उतर सकें, इसके लिए यहां 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी (एयरस्ट्रिप) बनाई गई है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरे एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एम्बुलेंस और चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की सुविधा मिलेगी।

किन- किन जिलों को जोड़ता है एक्सप्रसवे?

गंगा एक्सप्रसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ता है। इनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज ये जिलें शामिल हैं।


Updated on:
18 May 2026 12:18 pm
Published on:
18 May 2026 12:18 pm