Prayagraj Young woman climbed tower: प्रयागराज में प्रेमी के घर वालों के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका टावर पर चढ़ गई और जान देने की बात करने लगी। युवती को नीचे उतरने में तीन युवकों को टावर पर चढ़ना पड़ा।
Young woman climbed tower in Prayagraj: प्रयागराज में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। युवती की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया। टावर के नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती एक ही बात करती रही, "शादी कर दो, नहीं तो कूद कर जान दे देगी।" युवती का कहना था कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है, उसी से शादी करेगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बीच बड़ी होशियारी से तीन लड़के टावर पर चढ़ गए और लड़की को पकड़ लिया। मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किनारा बाजार में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहां से वह प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। युवती ने बताया कि वह जिससे प्रेम करती है, उसी से शादी करेगी। उसके घर वाले शादी करने से इनकार कर रहे हैं। यदि उसकी शादी उस लड़के से नहीं होती है, तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी।
युवती के टावर पर चढ़ते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने समझने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान युवती प्रेमी से फोन पर बातचीत कर रही थी, कह रही थी कि शादी नहीं की तो टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी। इसी बीच लोगों ने घायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को समझने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
युवती किसी भी हालत में नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, पुलिस के भी हाथ-पैर फूल रहे थे। इसी बीच तीन लड़कों ने सतर्कता से बढ़ते हुए टावर पर चढ़ गए और सावधानीपूर्वक पूर्वक युवती को पकड़ लिया और उसे नीचे उतार लिया। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
फूलपुर पुलिस युवती को कोतवाली लेकर आई, जहां उससे पूछताछ की गई। युवती ने बताया कि वह काफी दिनों से एक साथ रह रही है और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़के के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि एक ही परिवार में दो लड़की का रिश्ता नहीं हो सकता है। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। मामले की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी, सूचना पाकर मौके पर जल्दी पहुंच गई।