प्रयागराज

Public Holiday:खुशखबरी! 19, 20, 25 और 26 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानें वजह

Public Holiday: उत्तर प्रदेश में 19, 20, 25 और 26 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 20 और 25 मई को सभी कार्यालय, बैंक, फैक्ट्री, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और स्कूल बंद रहेंगे। जबकि 19 और 26 मई को सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल समेत सभी सरकारी संस्‍थान बंद रहेंगे।
less than 1 minute read
Public Holiday:खुशखबरी! 19, 20, 25 और 26 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानें वजह

Public Holiday: उत्तर प्रदेश में 19, 20, 25 और 26 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 20 और 25 मई को सभी कार्यालय, बैंक, फैक्ट्री, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और स्कूल बंद रहेंगे। जबकि 19 और 26 मई को सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल समेत सभी सरकारी संस्‍थान बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। इसमें ये भी कहा गया है कि सार्वजनिक अवकाश के बदले साप्ताहिक अवकाश के दिन कर्मचारी और प्रतिष्ठानों के मजदूरों से कोई काम नहीं लिया जाएगा।

Public Holiday: इसलिए की गई सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

दरअसल, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लखनऊ,मोहनलालगंज,अमेठी, रायबरेली,बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके तहत 20 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही 19 मई को रविवार होने के चलते सरकारी कार्यालयों, बैंक, स्कूलों में अवकाश रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश में कहा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के 5वें चरण में मतदान 20 मई को होगा। इस दौरान सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें। इसलिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाती है। यह अवकाश 14 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1981 के अंतर्गत दिया गया है।

Public Holiday: 25 और 26 मई को क्यों घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश?

उत्तर प्रदेश में 25 मई को अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मछली शहर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान होना है। इसके अलावा 26 मई को रविवार पड़ने की वजह से दो दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

Also Read
View All
प्रयागराज में दो सगे भाइयों की मौत का मामला: मृतक की भाभी और भाई गिरफ्तार, सपा MLA सहित कई की तलाश

राम मंदिर चंदा विवाद पर मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- पहले भ्रष्टाचार दबा दिया जाता था, हमारी सरकार में सजा मिल रही

मौसम 2026 हुआ सक्रिय: आज प्रयागराज में होगी मूसलाधार बारिश, बादल गरजने-आंधी चलने का पूर्वानुमान

यूपीटीईटी 2026 में शामिल होने वाले सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 2, 3 और 4 जुलाई को विशेष अवकाश

‘BJP सरकार ने शिक्षा और परीक्षा को बर्बाद कर दिया, युवा आत्महत्या कर रहे हैं’, प्रयागराज में अखिलेश ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप