
UP School Holidays 2024: उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां (School Summer Vacation) शुरू हो जाती थीं। यह 15 जून तक रहती थीं, लेकिन इस बार ये छुट्टियां दो दिन पहले से शुरू होकर तीन दिन बाद तक रहेंगी। यानी इस बार बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 18 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। जो पूर्व निर्धारित तारीख के तीन दिन बाद तक चलेंगी।
यानी स्कूलों में छुट्टियां (UP School Holidays 2024) 18 जून तक रहेंगी। इसका कारण ये है कि इस बार 16 जून को रविवार का दिन है। इसके अगले दिन 17 जून को ईद उल जुहा यानि बकरीद का पर्व है। इसके चलते स्कूल 18 जून से ही खुलेंगे। इस तरह परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां (UP School Holidays 2024) पूरे 32 दिन तक रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विभागीय अधिकारियों की ओर से सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीष्मावकाश (School Summer Vacation) शुरू होने से पहले सभी बच्चों को गृह कार्य दिया जाए। ताकि वह घर पर रहकर शिक्षण कार्य कर सकें। स्कूल खुलने पर गृह कार्य की जांच भी की जाएगी।
परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है और नामांकन की प्रक्रिया अभी चल रही है। इस बीच 18 के बाद ग्रीष्मावकाश (School Summer Vacation) शुरू हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों के नामांकन अभी चलते रहेंगे।
Updated on:
13 May 2024, 12:13 PM IST
Published on:
13 May 2024, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.