29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर में गिरे ओले, 45 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी की चेतावनी, जानें बारिश का अपडेट

Rain Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी के गाजीपुर में 12 मई को ओले गिरने के साथ बारिश शुरू हो गई है। इसी के साथ विभाग ने अब 45 जिलों में 12 और 13 मई को आंधी, तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 13 May 2024, 12:54 PM IST

Rain Alert in UP

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी के गाजीपुर में 12 मई को ओले गिरने के साथ बारिश शुरू हो गई है। इसी के साथ अब मौसम विभाग ने 45 जिलों में आंधी-बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण तथा इससे असम तक विस्तारित द्रोणी के प्रभाव से यूपी में मौसम बदल रहा है।

इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवाओं तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 मई तक जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में तड़ित झंझावात एवं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 13 मई के उपरांत प्रदेश का मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस दौरान आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है।

यह भी पढ़ेंः पत्नी पर शक के चलते पति ने घर में लगवाए सीसीटीवी, मोबाइल में देखी रिकॉर्डिंग तो उड़े होश

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में ओले गिरे। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना आदि राज्यों में तेज हवाएं और बारिश हुई।

उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 12 मई को बारिश होने जा रही है। वहीं, 13 और 14 मई को भी कई इलाकों में ऐसा मौसम देखने को मिलेगा। इसके अलावा, आंधी तूफान, बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश में 12 मई, राजस्थान में 12-16 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ेंः हम पापा बिना ना जी पाइब, हमरा घरवां केहू नैखे हो…चुनावी चर्चा के दौरान पिता की हत्या पर बोली बेटी

यूपी के इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ आंधी आने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग