प्रयागराज

खुशखबरी: होली के बाद वापसी होगी आसान, प्रयागराज से दिल्ली के लिए 6, 7 और 9 मार्च को विशेष ट्रेनें

Holi special train between Prayagraj and Delhi: उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज से दिल्ली के बीच आज से तीन विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। जिनका टाइम टेबल जारी किया गया है। होली में वापसी करने वाले रेल यात्रियों को सुविधा होगी।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Holi special train between Prayagraj and Delhi: उत्तर मध्य रेलवे होली के बाद यात्रियों के वापसी के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से 21:30 पर खुलेगी, जो दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।‌ जबकि दिल्ली से यह ट्रेन 10:15 पर खुलेगी और 23:45 पर प्रयागराज पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 04143, 04144, 04145, 04146, 04147, 04148 ट्रेन नंबर के साथ विशेष गाड़ियां चलेंगी। जिसका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इनमें सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त स्लीपर और एयर कंडीशन के डिब्बे भी होंगे।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

पहली ट्रेन 6 मार्च को खुलेगी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से होली विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04143 आज 6 मार्च शुक्रवार को 21:30 पर प्रयागराज से खुलेगी, जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, दादरी, गाजियाबाद जंक्शन होते हुए दिल्ली जाएगी। यह ट्रेन 04144 नंबर के साथ वापसी करेगी, जो दिन में 10:15 पर दिल्ली से खुलेगी और 23:45 पर प्रयागराज पहुंचेगी। स्टॉपेज अप और डाउन में एक ही है।

गाड़ी संख्या 04145 और 04146 का टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 04145 और 04146 का टाइम टेबल भी 04142 और 04144 की ही तरह है। स्टॉपेज और टाइमिंग एक ही हैं। 04145/04146 में 7 डिब्बे सामान्य श्रेणी के होंगे, जबकि आठ डिब्बे स्लीपर, दो एयर-कंडीशन तृतीय श्रेणी, एक द्वितीय श्रेणी का एयर-कंडीशन डिब्बा होगा।

04149 और 04150 का टाइम टेबल

प्रयागराज से 8 मार्च को 04149 ट्रेन नंबर 20:00 बजे खुलेगी। जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, दादरी, गाजियाबाद जंक्शन होते हुए दिल्ली 9 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से 9 मार्च को 10:15 पर खुलेगी और 23:45 पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

Also Read
View All

अगली खबर