प्रयागराज

ऐसा क्या हुआ कि गोरखपुर की युवती से प्रयागराज में हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

गोरखपुर की रहने वाली पीड़िता ने हजारीपुर कोतवाली गोरखपुर निवासी विशाल गुप्ता और धर्मशाला बाजार गोरखपुर के बृजेश कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
ऐसा क्या हुआ कि गोरखपुर की युवती से प्रयागराज में हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जाने पूरा मामला
ऐसा क्या हुआ कि गोरखपुर की युवती से प्रयागराज में हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

प्रयागराज: एक तरफ जहां हत्या जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रहा है उसी तरह से दुष्कर्म के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। बतादें कि गोरखपुर जनपद की रहने वाली एक युवती से प्रयागराज में सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का किया गया है। पीड़िता ने जानकारी दी है वह किसी केस में गवाही देने हाईकोर्ट आई थी।

यह है पूरा मामला

गोरखपुर की रहने वाली पीड़िता ने हजारीपुर कोतवाली गोरखपुर निवासी विशाल गुप्ता और धर्मशाला बाजार गोरखपुर के बृजेश कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मिली है कि यह घटना कई माह पहले की है। पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली है। उसका आरोप है कि एक मुकदमे की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में होनी थी, जिसमें उसकी गवाही होनी थी। इसके लिए गोरखपुर के धर्मशाला बाजार निवासी बृजेश कुमार उसे गवाही दिलाने के लिए प्रयागराज ले आया था। आरोप है कि प्रयागराज आने के बाद एक होटल में रुके। वहां खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दिया फिर साथी संग सामूहिक दुष्कर्म किया।

गवाही देने आई ल युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह जब नींद खुली तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसके अलावा आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया था। वह वीडियो दिखा कर डराया और मन मुताबिक हाई कोर्ट में गवाही दिलवाई। उसके बाद उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया गया। मारपीट भी की गई और गाली गलौज करते हुए घर से भगा दिया गया। इस घटना से परेशान पीड़ित युवती ने अब सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जांच कर रहे इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Apr 2022 10:46 am
Also Read
View All
करोड़पति परिवार में हुई 4 हत्याओं के केस में बड़ा खुलासा! डेढ़ करोड़ रुपए के गहनों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, प्रयागराज का मामला

प्रयागराज में व्यापारी परिवार के हत्या का मामला: मरने वालों की संख्या हुई चार, बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला

प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश

प्रयागराज में बेटी के घर से भाग कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने कर दी लड़के के चाचा की हत्या, मचा कोहराम

मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान