प्रयागराज

प्रयागराज के विकास के लिए भारत सरकार ने खोल दिया खजाना- उपमुख्यमंत्री

रामवन गमन पथ शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मैं ह्रदय से इस समरसता की धरती पर अभिनंदन करता हूं। मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज के विकास के लिए भारत सरकार का खजाना खोल दिया है। उनके सौजन्स से ही प्रयागराज में अनेक सड़कों, सेतुओं का निर्माण हो सका है और आगे भी निर्माण कार्य निरंतर जारी रहेगा।
2 min read
प्रयागराज के विकास के लिए भारत सरकार ने खोल दिया खजाना- उपमुख्यमंत्री
प्रयागराज के विकास के लिए भारत सरकार ने खोल दिया खजाना- उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज: रामवन गमन पथ शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मैं ह्रदय से इस समरसता की धरती पर अभिनंदन करता हूं। मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज के विकास के लिए भारत सरकार का खजाना खोल दिया है। उनके सौजन्स से ही प्रयागराज में अनेक सड़कों, सेतुओं का निर्माण हो सका है और आगे भी निर्माण कार्य निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज को जो अलग स्वरूप मिल रहा है, उसमें मंत्री नितिन गडकरी का विशेष योगदान है। जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के लिए सड़कों, सेतुओं, रिंग रोड की बहुत बड़ी सौगात मिली है। फाफामऊ में 6 लेन पुल, रामवनगमन मार्ग निर्माण, श्रृंगवेपुर धाम में फोर लेन पुल सहित अन्य योजनाओं पर कार्य तेजी से किये जा रहे है। नमांमि गंगे योजना के तहत कौशाम्बी, श्रृंगवेरपुर सहित अन्य स्थानों पर घाटों का विकास किया गया है। मैंने जितनी मांगे की, सब कुछ केन्द्रीय मंत्री के द्वारा पूरा किया गया और कोई भी कार्य शेष नहीं रह गया। इसके अलावा भी कई अन्य सड़कों एवं सेतुओं का निर्माण किये जाने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रंृगवेरपुर की धरती पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मैं हार्दिंक स्वागत करती हूं। प्रयागराज के लिए आज बहुत बड़ी सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों का जाल बिछ गया है। कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम का तेजी से विकास हो रहा है।

Published on:
06 Jan 2022 03:04 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत