प्रयागराज

ज्ञानवापी मस्जिद-विश्वनाथ मंदिर विवादः आज का दिन महत्वपूर्ण, दोनों मामलों पर होगी सुनवाई

पिछले सप्ताह सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका था। जिसके कारण कोर्ट को एक बार नए सिरे से नई तारीख का ऐलान करना होगा। इस मामले में आज यानी मंगलवार को दो बजे इस मामले में सुनवाई की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2022, 8:43 AM IST
highcourt.jpg

Varanasi Gyanvapi Masjid case: ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वनाथ मंदिर मामले में चल रहे विवाद को लेकर अब हाईकोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि जब से दोनों स्थलों पर सर्वे की कार्रवाई हुई है तब से विरोध प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। जिसके बाद आज मंगलवार को हाईकोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई होगी। बता दें कि हाईकोर्ट में इस विवाद से जुड़े दो मुकदमों में फिलहाल सुनवाई चल रही है। अब सभी मामलों में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत एक साथ अपना फैसला सुनाएगी।

तहखाने का ताला तोड़कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने की मांग

गौरतलब है कि ज्ञानवापी परिसर में शृंगार गौरी के साथ विग्रहों के सर्वे और वीडियोग्राफी के मामले में सोमवार को न्यायालय में सुनवाई के दौरान वादी पक्ष अधिवक्ता आयुक्त के पक्ष में तनातनी हुई। एक तरफ जहां कोर्ट में वादियों ने ज्ञानवापी मस्जिद समेत बैरिकेडिंग के अंदर तहखाने का ताला तोड़कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने की मांग की तो वहीं दूसरी तरफ आपत्ति दाखिल करने के लिए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं ने न्यायालय से समय मांगा। अदालत ने इस मामले में 10 मई को सुनवाई की तारीख दी है।

सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका था पूरा

बता दें कि पिछले सप्ताह सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका था। जिसके कारण कोर्ट को एक बार नए सिरे से नई तारीख का ऐलान करना होगा। इस मामले में आज यानी मंगलवार को दो बजे इस मामले में सुनवाई की जाएगी। जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा ही रहेंगे या कोई और रहेगा। दरअसल, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने एडवोकेट कमिश्नर को बदलने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी लेकिन अदालत द्वारा मंगलवार की तारीख दिए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि कल सर्वे का काम नहीं होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर