प्रयागराज

इलाहाबाद विवि के पूर्व कुलपति हांगलू की बढ़ सकती है मुश्किल, जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर रोक

तमाम विवादों से है नाता

2 min read
Hanglu will not leave country during investigation
इलाहाबाद विवि के पूर्व कुलपति हांगलू की मुश्किलें बढ़ी , जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर रोक

प्रयागराज ||इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू विवादों से बचने के लिए भले ही केंद्रीय विश्वविद्यालय से इस्तीफ़ा दे दिया हो।लेकिन मुसीबत उनका पीछा नहीं छोड़ रही है प्रोफ़ेसर हंगलू के विदेश जाने के रास्ते में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जांच आड़े आ गई है। हांगलू के अरमानों पर कानूनी दांवपेच भारी पड़ेगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक हांगलू देश नहीं छोड़ पाएंगे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब तक के सबसे विवादित कुलपति के तौर पर चार साल का कार्यकाल बिताने वाले प्रोफेसर रतनलाल हांगलू विदेश जाने की तैयारी के साथ अपना इस्तीफ़ा भेजा था।जानकारों की माने तो उन्हें अमेरिका और कनाडा में काम अवसर मिला उन्होंने देर न करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जानकारों का दावा है कि हंगलू की कार्यशैली से मंत्रालय इतना खफा था कि उनके इस्तीफे की पेशकश मिलते ही फौरन मंजूरी देकर राष्ट्रपति के पास फाइल भेज दी। राष्ट्रपति ने भी तत्काल उन्हें पद मुक्त कर दिया।

वही प्रोफेसर रतनलाल हंगलू विवादों से दूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दूर जाकर अपना नया अध्याय शुरू करते उसके पहले कानूनी दांवपेच के दायरे में उनका कैरियर फंस गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता का मामला हो चाहे यौन उत्पीड़न का केस दोनों मामलों में अभी हंगलू को क्लीन चिट नहीं मिली है ।विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो जांच पूरी होने तक वह किसी भी कीमत पर देश छोड़ने की इजाजत नहीं पाएंगे। यदि जांच सही मिली तो हंगालू की मुसीबतें और बढ़ेंगी याद आरोप गलत मिले तो उनके अरमान पूरे हो सकते हैं।
प्रोफेसर हंगलू के इस्तीफे के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अफसरों पर भी मंत्रालय नजर बनाए हुए हैं ।ऐसा इसलिए कि प्रशासनिक पदों पर बैठे कई अधिकारियों की शिकायत अब तक मंत्रालय को मिल चुकी है। लगातार छात्र नेता और शिक्षकों द्वारा दागी शिक्षकों को पद मुक्त करने की मांग की जा रही थी पर कुलपति रहते हुए प्रोफेसर हंगलू ने किसी की नहीं सुनी।

Published on:
08 Jan 2020 04:20 pm
Also Read
View All
करोड़पति परिवार में हुई 4 हत्याओं के केस में बड़ा खुलासा! डेढ़ करोड़ रुपए के गहनों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, प्रयागराज का मामला

प्रयागराज में व्यापारी परिवार के हत्या का मामला: मरने वालों की संख्या हुई चार, बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला

प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश

प्रयागराज में बेटी के घर से भाग कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने कर दी लड़के के चाचा की हत्या, मचा कोहराम

मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान