सोनिया गांधी तक पंहुचा मामला
नगर निगम से 4.36 करोड़ों रुपए बकाए का नोटिस मिलने के बाद मामला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पंहुचा था।जिसके बाद नवंबर में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से मिलकर मामले के निस्तारण का अनुरोध किया था। महापौर ने ट्रस्ट के अधिकारियों को ट्रस्ट द्वारा संबंधित दस्तावेजों को नगर निगम में जमा करने की सलाह दी गई थी।जिस पर निगम जोन 4 की कर निर्धारण टीम ने आनंद भवन का भौतिक सत्यापन किया और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी।आनंद भवन के चैरिटेबल ट्रस्ट होने के दस्तावेज भी दिए थे। जिसकी जांच निगम के अधिकारियों द्वारा कराई गई।