प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट से एमसीए डिग्री धारकों को बड़ी राहत, कम्प्यूटर टीचर के लिये कर सकेंगे आवेदन

कम्प्यूटर टीचर के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एमसीए डिग्रीधारकों को दी आवेदन करने की छूट।
less than 1 minute read
Computer Teacher
कम्प्यूटर टीचर

इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद ने सहायक अध्यापक कंप्यूटर के लिए एमसीए डिग्री धारकों का भी आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि उनका आवेदन याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।
यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने भानु प्रताप की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद और राज्य सरकार से इस मामले में तीन सप्ताह में जवाब भी मांगा है। कोर्ट ने कहा कि याचियों को प्राविधिक तौर पर भर्ती का आवेदन करने और फीस जमा करने दिया जाए।

याचियों का कहना था कि परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक कंप्यूटर के लिए निर्धारित योग्यता में एमसीए शामिल नहीं है। याची एमसीए डिग्रीधारक हैं और यह डिग्री एनसीटीई से निर्धारित योग्यता में शामिल है। राज्य सरकार ने भर्ती के नियम एनसीटीई की गाइडलाइन के विपरीत बनाए हैं जबकि उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं है। मामले के तथ्यों के अनुसार राज्य सरकार ने इस भर्ती के लिए सिर्फ बीटेक, बीई कंप्यूटर, कंप्यूटर में बीएससी या ए लेवल डिग्री के साथ कंप्यूटर स्नातक की योग्यता ही रखी है।

Published on:
16 Apr 2018 11:49 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत