प्रयागराज

यूपी में शुरू हुआ गर्मी का कहर, कई जिलों में बने लू जैसे हालात 

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च में ही तापमान मई जैसी गर्मी का एहसास करा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लू जैसे हालात बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 9:49 PM IST
weather update news

हालांकि पछुआ हवाओं के प्रभाव से अगले दो दिनों तक हल्की राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसके बाद गर्मी दोबारा तेज हो जाएगी।

गर्मी के चलते बेहाल हो रहे लोग

बृहस्पतिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों सहित प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। धूप इतनी तीखी थी कि लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं पछुआ हवाओं ने भी अपनी रफ्तार पकड़ ली जिससे दोपहर के समय मौसम और अधिक शुष्क और गर्म हो गया।

तेज पछुआ हवाओं का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को पछुआ हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इससे पहले बुधवार को कई जिलों में जैसे कानपुर, झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इन शहरों में तापमान तकरीबन 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जिससे लू जैसी स्थिति बन गई।

दो दिन मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च से पछुआ हवाओं की गति और तेज हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। इस वजह से दो से तीन दिन तक लोगों को थोड़ी राहत महसूस होगी, लेकिन यह राहत अस्थायी होगी। इसके बाद गर्मी फिर से तेज हो जाएगी।

अप्रैल की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ

मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल का आगाज झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी अपेक्षाकृत ज्यादा पड़ सकती है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Updated on:
27 Mar 2025, 9:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर