प्रयागराज

नेशनल बैडमिंटन चैंपियन सैयद मोदी हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, इस वजह से आरोपियों को नहीं मिली राहत

28 जुलाई 1988 को मोदी लखनऊ के स्टेडियम के अंदर स्थित बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन खेलने आए थे। खेलने के बाद जब वह स्कूटी से वापस जा रहे थे तो किसी ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। गेट पर कैंटीन में काम कर रहे प्रेमचंद यादव एक अलार्म बजाते हुए उनके पास आए और उन्हें बताया कि सैयद मोदी पर फायरिंग करने के बाद दो व्यक्ति सफेद रंग की मारुति कार से भाग रहे थे। घायल अवस्था में सैयद मोदी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
नेशनल बैडमिंटन चैंपियन सैयद मोदी हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, इस वजह से आरोपियों को नहीं मिली राहत
नेशनल बैडमिंटन चैंपियन सैयद मोदी हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, इस वजह से आरोपियों को नहीं मिली राहत

प्रयागराज: आठ बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियन रहे सैयद मोदी हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। हत्या में शामिल आरोपियों को राहत नहीं मिली है। मामले में एक आरोपी को दी गई उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। सैयद मोदी ने खेल में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चूंके हैं। मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस सरोज यादव की खंडपीठ ने दिया है।

28 जुलाई 1988 की घटना

जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 1988 को मोदी लखनऊ के स्टेडियम के अंदर स्थित बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन खेलने आए थे। खेलने के बाद जब वह स्कूटी से वापस जा रहे थे तो किसी ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। गेट पर कैंटीन में काम कर रहे प्रेमचंद यादव एक अलार्म बजाते हुए उनके पास आए और उन्हें बताया कि सैयद मोदी पर फायरिंग करने के बाद दो व्यक्ति सफेद रंग की मारुति कार से भाग रहे थे। घायल अवस्था में सैयद मोदी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को दी गई और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। मोदी की हत्या के पीछे संजय सिंह, अमीता कुलकर्णी मोदी, अखिलेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, भगवती सिंह उर्फ पप्पू, जितेंद्र सिंह उर्फ टिंकू और बलई सिंह बदमाश थे। इसके बाद आरोपी संजय सिंह और अमिता कुलकर्णी को दोषमुक्त कर दिया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले को बरकरार रखा।

Updated on:
30 Jun 2022 05:55 pm
Published on:
30 Jun 2022 05:55 pm
Also Read
View All
अतीक अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां, शाइस्ता और जैनब को पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब