प्रयागराज

बांद्रा टर्मिनस और आजमगढ़ के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा, देखें टाइम टेबल

Holi Special train between Bandra Terminus and Azamgarh: आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन होली के बाद चलेगी। भीड़भाड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेन चलाने की घोषणा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2026, 3:30 PM IST
होली स्पेशल ट्रेन फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Superfast Holi Special train between Bandra Terminus and Azamgarh: आजमगढ़- बांद्रा टर्मिनस के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 7 मार्च और 14 मार्च को आजमगढ़ से खुलेगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 9 और 16 मार्च को खुलेगी, जिसमें इकोनॉमिक कोच के आठ डिब्बे होंगे, जबकि स्लीपर के 8 और सामान्य श्रेणी के दो डिब्बे होंगे। आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस गाड़ी सुपरफास्ट है। जिसे 05183 और 05184 नंबर दिया गया है। यह गाड़ी आजमगढ़ से चलकर प्रयागराज, गोविंदपुरी, और टूंडला होते हुए बांद्रा टर्मिनस जाएगी।

आजमगढ़ से शनिवार को खुलेगी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस के लिए सुपरफास्ट ट्रेन होली के बाद सात मार्च और 14 मार्च, शनिवार के दिन, 23:15 पर खुलेगी। जो 5:05 पर प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि गोविंदपुरी पहुंचने का टाइम 8:10 है। टूंडला 11:55 पर, ईदगाह आगरा 12:45 और बयाना 15:30 पर पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस पहुंचने का समय 8:10 है।

बांद्रा टर्मिनस से आजमगढ़ 05184 का टाइम टेबल

बांद्रा टर्मिनस से होली स्पेशल 9 और 16 मार्च को खुलेगी। 05184 सोमवार को 10:45 पर खुलेगी। जो बयाना 3:20 पर पहुंचेगी।‌ ईदगाह आगरा 5:10 पर, टूंडला 8:20 पर, गोविंदपुरी 9:50 पर और प्रयागराज 13 बजे पहुंचेगी। आजमगढ़ पहुंचने का समय 20:10 है। 1951 किलोमीटर की यात्रा में मात्र 5 स्टॉपेज हैं। यह गाड़ी 1158 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद पहला स्टॉपेज बयाना होगा। अधिक जानकारी के लिए 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
2 Mar 2026, 3:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल