प्रयागराज

प्रयागराज में गृहमंत्री अमित शाह बोले- पांच साल में 5 प्रधानमंत्रियों को बनाने की तैयारी में है इंडिया गठबंधन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जो लोग देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री चाहते हैं, उन्हें कमल का बटन दबाकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2024, 7:28 PM IST
Home Minister Amit Shah says India alliance is preparing to make 5 Prime Ministers in five years

प्रयागराज के सोरांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है। वे पांच साल में पांच प्रधानमंत्रियों के साथ प्रयोग करने की तैयारी कर रहे हैं। चार चरण के मतदान हो चुके हैं, इन चार चरणों के मतदान में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है और मोदी जी तेज गति से 400 पार करने की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा, "क्या आप ऐसे लोगों को वोट देंगे? सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने और लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने, यही उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य है।"

POK को वापस लेंगे: अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया, तो वे एक बार फिर धारा 370 को बहाल करेंगे। तीन तलाक और सीएए को रद्द कर देंगे। फारूक अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दो, क्योंकि उसके पास एटम बम है, उससे POK मत मांगो। राहुल बाबा, आज प्रयागराज की पवित्र धरती पर मैं कह कर जाता हूं, ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे।

सपा की सरकार ने कारसेवकों पर चलवाईं थी गोलियां

गृहमंत्री ने कहा, "कांग्रेस- सपा ने 70 वर्षों तक राम मंदिर को अटकाए रखा। सपा की सरकार ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। राम मंदिर का केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।"

उन्होंने कहा, "जब ट्रस्ट वालों ने इन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजा, तो ये (राहुल बाबा, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल भाभी...) नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं। लेकिन हम भाजपा वाले किसी से नहीं डरते हैं। मोदी जी ने न केवल राम मंदिर बनाया, काशी विश्वनाथ का दरबार सजाया और सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है।

ये कुंभ का क्षेत्र है, विरासत की भूमि है। यहां श्री नरेन्द्र मोदी जी निषादराज पार्क बना रहे हैं, भारद्वाज ऋषि के आश्रम को विकसित किया जा रहा है और हनुमान के सामने बड़ा कॉरिडोर बनवाया जा रहा है।

Updated on:
19 May 2024, 7:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर