देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 89, तीसरे चरण में 94 और चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। ऐसे में अगर देखा जाए तो देश में आम चुनाव का आधे से ज्यादा सफर समाप्त हो चुका है। अब पांचवें चरण में 49, छठे चरण में 57 और सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होना बाकी है।