Prayagraj Murder: प्रयागराज में पत्नी पति पर मां और बहन को छोड़कर अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी, उसने पति पर हाथ उठा दिया। इसके बाद पति ने भी खौफनाक कदम उठा लिया। पंजाब की रहने वाली पत्नी को इलेक्ट्रिक आयरन से मार कर हत्या कर दी।
Husband kills wife with electric iron in Prayagraj: प्रयागराज में पति ने पत्नी की इलेक्ट्रिक आयरन से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया और तब तक वहीं बैठ रहा जब तक की पत्नी की मौत नहीं हो गई। इलेक्ट्रिक आयरन का हमला इतना जबरदस्त था कि पत्नी मौके पर ही गिर पड़ी। बताया जाता है कि करीब 5 घंटे तक महिला तड़पती रही। महिला की मौत होने के बाद पति ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को पत्नी के पास से ही गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पत्नी बताया कि उसने लव मैरिज किया था। पत्नी उसे पर मां-बहन को छोड़ने का दबाव बना रही थी। मामला झूसी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनगंज बाजार निवासी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि उसने 12 नवंबर 2021 को पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली स्वीटा के साथ शादी की थी। उसके दो साल की एक बेटी भी है। शादी के बाद से स्वीटा दबाव बनाने लगी कि मां और बहन को छोड़कर अलग रहे। जबकि उसके परिवार में मां और बहन के अलावा और कोई नहीं है। पिता की मौत हो चुकी है। मैं कमाने वाला इकलौता हूं। मां-बहन की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
हेमंत ने बताया कि उसने स्वीटा को समझने का बहुत प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। आए दिन वह उससे लड़ाई करती थी। बीते बुधवार को स्वीटा ने उसके साथ मारपीट की और मुझ पर हाथ उठा दिया। मैं भी गुस्से में इलेक्ट्रिक आयरन उसके सिर पर दे मारा। जिससे वह गिर गई। इस दौरान कई बार चोट पहुंचाई। स्वीटा की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। हेमंत ने झूसी में ही बैग सिलने की दुकान खोल रखी थी, जिससे उसका रोजी-रोटी चलता था।
हेमंत ने ही घटना की जानकारी 112 पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से ही आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी झूसी कुंज लता ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है जिसने साक्ष्य इकट्ठे किए। मामले की जांच की जा रही है।