प्रयागराज

हिन्दू मजार व दरगाह गए तो खैर नहीं- विश्व हिंदू परिषद

प्रयागराज पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि हिंदुओं को मजार और दरगाह पर नहीं जाना चाहिए। अगर गए तो खैर नहीं है। आगे कहा कि यह स्थान गुरु स्थान नहीं है और हमारी संस्कृति का भी हिस्सा नहीं है। इसीलिए हिन्दू भाइयों को ऐसे स्थान से जाने से बचना चाहिए। इसके साथ उन्होंने यह अपील किया कि सभी हिंदुओं को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार जरूर रखें।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2022, 7:27 PM IST
हिन्दू मजार व दरगाह गए तो खैर नहीं- विश्व हिंदू परिषद
हिन्दू मजार व दरगाह गए तो खैर नहीं- विश्व हिंदू परिषद

प्रयागराज: लगातार देश में हो रहे हिंदुओं पर हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में बैठक करके लोगों से रूबरू हो रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि हिंदुओं को मजार और दरगाह पर नहीं जाना चाहिए। अगर गए तो खैर नहीं है। आगे कहा कि यह स्थान गुरु स्थान नहीं है और हमारी संस्कृति का भी हिस्सा नहीं है। इसीलिए हिन्दू भाइयों को ऐसे स्थान से जाने से बचना चाहिए। इसके साथ उन्होंने यह अपील किया कि सभी हिंदुओं को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार जरूर रखें।

मीडिया से आगे बात करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि अजमेर शरीफ, बड़े सरकार और छोटे सरकार आदि मजार में हिंदु बिल्कुल भी न जाएं। इस दौरान उन्होंने देश के तमाम स्थानों पर हिंदुओं के ऊपर हो रहे हमले पर चिंता जताई। इसके साथ ही राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल, अमरावती में उमेश आदि की हत्या का दुःख जताया है। हिंदुओ को टारगेट करके योजनाबद्ध तरीके से कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा वीडियो जारी कर देश के प्रधानमंत्री को भी धमकाने की कोशिश की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद नहीं करेगा स्वीकार

आगे कहा कि उदारवाद विचारों की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता को चुनौती है जिसे भारत की जनता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल स्वीकार करता है ऐसे विधर्मीयों और राष्ट्र विरोधी शक्तियों से लड़कर हम विजय प्राप्त करेंगे । धमकियों के शिकार हिंदुओं से आग्रह है कि वे निडरता पूर्वक उनके विरुद्ध तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें अपनी शिकायत दर्ज कराएं संपूर्ण हिंदू समाज के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर खड़े हैं जिसके लिए संगठन ने प्रांत से लेकर प्रखंड तक योजना तैयार की है उसी क्रम में आज काशी प्रांत हेल्पलाइन नंबर 9198942004 जारी किया जा रहा है जिस पर ऐसी घटनाओं की जानकारी देकर सहायता प्राप्त किया जा सकता है ।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर